{"_id":"57c833f94f1c1ba4242cb264","slug":"four-ded-in-insefelites","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंसेफेलाइटिस से चार की मौत, 30 भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंसेफेलाइटिस से चार की मौत, 30 भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 01 Sep 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल
इंसेफेलाइटिस से मरीजों के मरने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 मरीजों को भर्ती किया गया है।
इन दिनों कभी बारिश तो कभी चटख धूप निकल रही है। इससे तापमान बार-बार चढ़-उतर रहा है। इसके चलते लोग बुखार की चपेट में आ रहे हैं। बीमार होने पर लोग बगैर किसी जांच पड़ताल के झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज कराते हैं और जब बुखार ठीक नहीं होता है, तब सरकारी अस्पतालों की ओर रुख करते हैं। तब तक काफी देर हो चुकी होती है। डॉक्टरों का कहना है कि बुखार होने पर अच्छे डॉक्टरों से प्राथमिक इलाज कराएं।
मेडिकल कालेज में पिछले 24 घंटे में गोरखपुर के नौ, महराजगंज चार, देवरिया पांच, संतकबीर नगर चार, सिद्धार्थनगर एक, कुशीनगर पांच, बिहार एक और बलरामपुर के एक मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा आंचल छह वर्ष पुत्री दुर्गविजय पिपराइच गोरखपुर, रितेश छह वर्ष पुत्र गुन्नेलाल कोतवाली देवरिया, सूरज दो वर्ष पुत्र गिरजेश कप्तानगंज कुशीनगर और प्रीतम चार वर्ष पुत्र रामु निवासी कैम्पियरगंज गोरखपुर की मौत हो गई।