फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Former MP and five former block pramukh left BSP

पूर्व सांसद और पांच पूर्व ब्लॉक प्रमुखों ने छोड़ी बसपा, पूर्व मंत्री के समर्थन में की घोषणा

Sun, 24 Nov 2019 08:11 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 24 Nov 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
Former MP and five former block pramukh left BSP
बसपा सुप्रीमो मायावती। - फोटो : amar ujala
बहुजन समाज पार्टी के पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी सहित चार दिग्गजों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया। अब इनके समर्थन में पार्टी के तमाम नेताओं ने भी इस्तीफा दे दिया है। इसमें एक पूर्व सांसद के अलावा पांच पूर्व ब्लाक प्रमुखों के नाम शामिल हैं। 
विज्ञापन


हालांकि जिलाध्यक्ष संजय धुसिया का तर्क है कि त्यागपत्र देने की जो सूची जारी की गई है उसमें से आधे से अधिक लोग पार्टी के हैं ही नहीं, जो लोग पार्टी में हैं अब उनसे बातचीत कर सही स्थिति जानी जाएगी।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो मायावती के आदेश पर जिलाध्यक्ष धुसिया ने शनिवार की देर शाम दल के कद्दावर नेता कुर्मि क्षत्रप पूर्व मंत्री राम प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक जितेंद्र कुमार उर्फ नंदू चौधरी, पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी व दूधराम को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए निष्कासन की घोषणा की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस घोषणा के बाद सबसे पहले हर्रैया से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे विपिन शुक्ल ने निष्कासित बसपा नेताओं के समर्थन में इस्तीफा दिया। रविवार को पूर्व सांसद अरविंद चौधरी ने विरोध में पार्टी से इस्तीफा देने वालों की सूची जारी की। इस सूची में स्वयं सहित पूर्व ब्लॉक प्रमुख कप्तानगंज राजमणि चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख (सदर) गुलाब चंद्र सोनकर व वीरेंद्र चौधरी, पूर्व ब्लॉक प्रमुख हर्रैया इंद्रजीत वर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख बहादुरपुर अजय सिंह सहित 37 ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इसकी सूची पूर्व सांसद अरविंद चौधरी ने जारी की है।


बसपा जिलाध्यक्ष धुसिया ने कहा कि जो सूची पूर्व सांसद ने जारी की है उसमें से आधे से अधिक तो पार्टी में हैं ही नहीं। ऐसे में उनसे पार्टी का कोई लेना देना नहीं है। कुछ नाम जो इस सूची में हैं उनसे बातचीत की जाएगी, यदि वे पार्टी में रहना चाहते हैं तो अपनी सहमति दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed