फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   forest crime in kusmhi

कुस्मही जंगल में हो रही अंधाधुंध कटान का वन मंत्री ने लिया संज्ञान

Thu, 11 Jul 2019 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
forest crime in kusmhi
कुसम्ही जंगल में कटान का वन मंत्री ने लिया संज्ञान
विज्ञापन

गोरखपुर। कुस्मही जंगल में पेड़ों की अंधाधुंध कटान का संज्ञान वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने लिया है। उन्होंने मुख्य वन संरक्षक को आदेश दिया है कि वह पूरे प्रकरण की जांच कराएं और जो भी इसके लिए जिम्मेदार है, उस पर तुरंत कार्रवाई करें। तत्काल कार्रवाई न करने पर उनके विरुद्ध ही कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

कुस्मही जंगल के रजही रेंज में जंगल के पेड़ों की कटान धड़ल्ले से हो रही है। इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसका संज्ञान वन मंत्री ने लिया है। कुसम्ही के रजही रेंज में पेड़ों की कटान हो रही है। वन माफिया पहले पेड़ काटते हैं, फिर सप्ताह या 10 दिन बाद जड़ों को भी निकाल कर गड्ढा बना देते हैं। उस गड्ढे में मिट्टी डालकर सबूत को मिटा देते हैं। बुढ़िया माई स्थान के समीप के क्षेत्र में मोटरसाइकिल पर पेड़ों के बोटे लेकर आए दिन लकड़ी काटने वाले लेकर जाते दिख जाते हैं। जंगल के आसपास ऐसी आरा मशीन हैं, जहां वन माफियाओं की लकड़ियों को चीरा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed