फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   For Industrial development businessmen will invest money

तेजी से होगा औद्योगिक विकास, सात हजार को रोजगार 

Thu, 22 Feb 2018 01:24 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 22 Feb 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
For Industrial development businessmen will invest money
इनवेस्टर्स मीट। - फोटो : Amar Ujala
लखनऊ में आयोजित यूपी इन्वेस्टर्स समिट से गोरखपुर की औद्योगिक विकास की रफ्तार को भी पंख लगेंगे। करीब सात हजार युवाओं को रोजगार मिलेगा। ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले दिनों में पूर्वांचल के  और युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्य या शहर का रुख न करना पड़े। 
विज्ञापन

शहर के 26 उद्यमी यूपी इन्वेस्टर्स समिट में हिस्सा ले रहे हैं। नई कंपनी स्थापित करने या फिर पुरानी कंपनी के विस्तार के लिए इन उद्यमियों ने 1463.74 करोड़ रुपये निवेश के प्रस्ताव दिए हैं। इस पर बुधवार को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में निवेश से संबंधित समझौतों पर बृहस्पतिवार को औपचारिक मुहर लगेगी। निवेश से संबंधित 16 और 10 उद्यमियों के  अलग-अलग करार होने हैं। गोरखपुर में गीडा और गोरखनाथ क्षेत्र औद्योगिक परिक्षेत्र के रूप में विकसित है।
विज्ञापन

 
अमर तुलस्यान ने पूर्वांचल में निवेश का आह्वान किया
यूपी इन्वेस्टर्स समिट में गोरखपुर के उद्योगपति अमर तुलस्यान को भी बोलने का मौका मिला। बुधवार को शाम चार बजे उन्होंने ‘टेक्सटाइल और हैंडलूम क्षेत्र में रोजगार एवं निवेश की संभावनाओं’ विषय पर आयोजित विशेष सत्र को संबोधित किया। 10 मिनट के संबोधन में अमर तुलस्यान ने कहा कि पूर्वांचल में टेक्सटाइल और हैंडलूम के क्षेत्र में बड़ी संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में निवेश किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर में ये उद्यमी करेंगे निवेश 
1- चंद्र प्रकाश अग्रवाल
उद्योग- स्टील एवं आयरन उत्पाद (गैलेंट इस्पात)
निवेश प्रस्ताव- 500 करोड़
रोजगार की अवसर- 1000

2-  अशोक जालान
उद्योग- स्टील एवं बिजली उत्पादन (अंकुर उद्योग)
निवेश प्रस्ताव- 300 करोड़
रोजगार के अवसर- 2000

3-  नवीन कुमार अग्रवाल 
उद्योग- बेकरी एंड कनफैक्शनरी, (क्रेजी ब्रेड)
निवेश प्रस्ताव- 25 करोड़
रोजगार की अवसर- 250

4- सुरेंद्र अग्रवाल
उद्योग- पॉलिस्टर स्टेबल फाइबर एंड स्पन यार्न (एसडी पॉलीटेक)
निवेश प्रस्ताव- 145.00 करोड़
रोजगार के अवसर- 350

5- अरुण चंद
उद्योग- होटल
निवेश प्रस्ताव- 100 करोड़
रोजगार के अवसर- 150

6- विनय अग्रवाल
उद्योग- प्लास्टिक पैकेजिंग (एसडी इंटरनेशनल)
निवेश प्रस्ताव- 50 करोड़
रोजगार के अवसर- 200

7- अमर तुलस्यान
उद्योग- सैनिटरी नैपकिन्स एंड एलाइड प्रोडक्ट्स (शुद्ध प्लस)
निवेश प्रस्ताव-  80 करोड़ 
रोजगार के अवसर- 300-500

8- जेपी मस्करा
उद्योग- जूट इंडस्ट्रीज (महावीर जूट मिल्स)
निवेश प्रस्ताव- 70 करोड़
रोजगार के अवसर- 80-100

9- निकुंज मातनहेलिया
उद्योग- राइस ब्राइन ऑयल (गोरखपुर रिर्सोसेज लि.)
निवेश प्रस्ताव- 35 करोड़
रोजगार के अवसर- 100-125

10- आकाश जालान
उद्योग- लेमिनेशन
निवेश प्रस्ताव- 13.85 करोड़
रोजगार के अवसर- 40-50 

11- प्रवीण मोदी
उद्योग- केमिकल और गैस (मोदी केमिकल्स)
निवेश प्रस्ताव- 8 करोड़
रोजगार के अवसर- 50

12- उमेश कुमार छापड़िया
उद्योग- कैटल फीड्स (सर्वोत्तम फीड प्रोडक्ट्रस)
निवेश प्रस्ताव- 6 करोड़
रोजगार के अवसर- 100

13- संजय जालान
उद्योग- ट्रांसफार्मर उत्पादन एवं मरम्मत (शिवम इंडस्ट्रीज)
निवेश प्रस्ताव- 10.87 करोड़
रोजगार के अवसर- 40-50

14- जमालुद्दीन अहमद
उद्योग- प्लाइवुड एवं बिल्डिंग मेटेरियल (समानी बिल्डिंग प्रोड्क्ट्स)
निवेश प्रस्ताव- 26 करोड़
रोजगार के अवसर- 70-80

15- सौरभ वर्मा
उद्योग- ऑयल सीड्स (श्रीलक्ष्मी जी एग्रो)
निवेश प्रस्ताव- 15 करोड़
रोजगार के अवसर- 40-50

16- एहसान करीम खान
उद्योग- माइका लैमिनेशन (इस्टर्न डोर्स)
निवेश प्रस्ताव- 11.50
रोजगार के अवसर- 50

17- फैजान अहमद
उद्योग- प्लाई एवं वूड प्रोडक्ट्स (एहसान एग्रो वुड प्रोडक्ट्स)
निवेश प्रस्ताव- 14 करोड़
रोजगार के अवसर- 40-50

18- पूनम टिबड़ेवाल
उद्योग- पेपर कप एवं प्लेट (श्री सिद्धेश्वर उद्योग)
निवेश प्रस्ताव- 5 करोड़
रोजगार के अवसर- 120

19- मंजू जालान
उद्योग- डिस्पोजल प्लास्टिक ग्लास एवं बर्तन
निवेश प्रस्ताव- 1.50 करोड़
रोजगार के अवसर- 50

20- सुमित कक्कड़
उद्योग- पैकेजिंग इंडस्ट्रीज (दीवान पैकेजिंग)
निवेश प्रस्ताव- 8.70 करोड़
रोजगार के अवसर- 40-50

21- सौरभ मिश्रा
उद्योग- कृषि उपकरण (डियो इंडस्ट्रीज)
निवेश प्रस्ताव- 1.25 करोड़
रोजगार के अवसर- 40-50
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed