फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Footage Captcha mohit and other accused in toll booth Camera in Lucknow merchant kidnapping case

टोल बूथ की फुटेज में कैद है मोहित और गुर्गों की तस्वीर, व्यापारी के अपहरण से जुड़ा है मामला

Fri, 04 Jan 2019 08:12 PM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: राजेश सैनी Updated Fri, 04 Jan 2019 08:12 PM IST
विज्ञापन
Footage Captcha mohit and other accused in toll booth Camera in Lucknow merchant kidnapping case
सीसीटीवी (सांकेतिक तस्वीर)

लखनऊ के व्यापारी का अपहरण कर देवरिया जेल में पिटाई करने की जांच में पुलिस को नए तथ्य हाथ लगे हैं। लखनऊ से देवरिया के बीच टोल टैक्स के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सूत्रों के मुताबिक इस फुटेज में मोहित और अतीक के गुर्गों की तस्वीर कैद हुई है। इसके जरिए पुलिस गुर्गों को पहचानने में जुटी है। लखनऊ के कृष्णानगर सीओ जल्द ही देवरिया जेल में आकर इस मामले की जांच करेंगे।

विज्ञापन


26 दिसंबर को लखनऊ के गोमतीनगर से रियल एस्टेट कारोबारी मोहित जायसवाल का माफिया अतीक अहमद के गुर्गों ने अपहरण कर लिया था। देवरिया जिला जेल में लाकर उसकी पिटाई की गई। किसी तरह से यहां भागकर लखनऊ पहुंचे कारोबारी ने 28 दिसंबर की रात कृष्णानगर थाने में माफिया और उसके गुर्गों के खिलाफ केस दर्ज कराया। वहां की पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 31 दिसंबर को माफिया अतीक अहमद को देवरिया से बरेली ट्रांसफर कर दिया गया। इस प्रकरण की जांच सीओ कृष्णानगर को सौंपी गई है।
विज्ञापन


पिछले दिनों जिला जेल में आकर उन्होंने अतीक के बैरक और करीबी बंदियों से पूछताछ की थी। उन्होंने लखनऊ-देवरिया के बीच पड़ने वाले टोल नाके की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की। इसमें पता चला कि माफिया के गुर्गे मोहित को गाड़ी में बैठाकर लाए थे। फिलहाल पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। सीओ कृष्णानगर लाल प्रताप सिंह का कहना है कि टोल बूथ की सीसीटीवी फुटेज में तस्वीर कैद है। जांच के लिए वह कभी भी फिर देवरिया जेल आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed