फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   five youth custody in ddu

दीवानी कचहरी और यूनिवर्सिटी परिसर में हुई चेकिंग

Thu, 25 Jul 2019 01:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
five youth custody in ddu
गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर में चेकिंग के दौरान तीन सवारी बाइक से जा रहें छात्रों की चेकिंग करते स?
गोविवि में आईकार्ड न दिखा पाने पर पांच युवक हिरासत में
विज्ञापन

गोरखपुर। एसपी सिटी डॉ. कौस्तुभ और एएसपी रोहन प्रमोद बोत्रे की अगुवाई में पुलिस ने बुधवार की दोपहर दीवानी कचहरी व गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर में चेक करने पहुंची। इस दौरान दीवानी कचहरी में कुछ जगहों पर सुरक्षा में खामियां भी मिलीं। वहीं यूनिवर्सिटी परिसर से पांच ऐसे युवक पकड़े गए, जो आईकार्ड नहीं दिखा पाए। उनके पास से पेचकस भी मिला है। पुलिस उन्हें थाने लाकर पूछताछ कर रही है। दोपहर 2.30 बजे डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस टीम कचहरी पहुंची। गेट पर वाहनों के खड़ा होने पर एसपी सिटी ने आसपास के लोगों को हिदायत दी कि वहां वाहनों को न खड़ा होने दें। इसी दौरान एक ही बाइक पर आ रहे तीन युवकों को भी रोककर पुलिस ने हिदायत दी। एसपी सिटी ने लॉकअप और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की ड्यूटी आदि के बारे में भी जानकारी ली। लॉकअप के पास दोनों ओर मोर्चा बनाने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने पेशी से वापस आ रहे कुछ बंदियों से भी पूछताछ की। एसपी सिटी ने कुछ गेट पर डीएफएमडी लगाने और सभी गेटों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में कुछ सुधारों के लिए रिपोर्ट तैयार की भेजी गई है। उसके बाद पुलिस गोरखपुर यूनिवर्सिटी परिसर पहुंची। यहां एक बाइक पर तीन युवक और एक बाइक पर दो युवक आते दिखे। पुलिस ने रोककर तलाशी ली तो एक युवक के पास से पेचकश मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed