फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   five worker include handicap release by dharmshala police

गोरखपुर: धर्मशाला पुलिस ने होटल पर काम कर रहे पांच लोगों को मुक्त कराया

Wed, 18 Dec 2019 06:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 18 Dec 2019 06:39 PM IST
सार

  • एक होटल मालिक पर बंधक बनाकर काम कराने का है आरोप
  • स्माइल रोटी बैंक ट्रस्ट के संचालक ने पुलिस को दी तहरीर, एसएसपी से भी की शिकायत

विज्ञापन
five worker include handicap release by dharmshala police
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धर्मशाला पुलिस ने बुधवार को एक होटल में काम कर रहे पांच लोगों को मुक्त कराया। मुक्त कराए गए लोगों में से चार दिव्यांग हैं। आरोप है कि होटल मालिक पांचों को बंधक बनाकर जबरन होटल का काम करा रहा था। इस मामले में स्माइल रोटी बैंक ट्रस्ट के अध्यक्ष और आश्रय गृह के संचालक श्रीकृष्ण पांडेय आजाद ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता से भी की शिकायत की है। एसएसपी के निर्देश के बाद सीओ गोरखनाथ मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन


धर्मशाला पुलिस को कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि कस्बे के एक होटल में जबरन कुछ लोगों को बंधक बनाकर काम कराया जा रहा है। सूचना पर विश्वास कर धर्मशाला चौकी इंचार्ज धीरेंद्र राय ने बुधवार की सुबह होटल पर छापा डालकर वहां काम कर रहे पांच लोगों को मुक्त कराया। जिनमें से चार लोग दिव्यांग थे।
विज्ञापन


पुलिस ने सभी को चौकी लाया और आश्रय गृह के हवाले कर दिया। इस मामले में पुलिस और एसएसपी को तहरीर देकर स्माइल रोटी बैंक ट्रस्ट के अध्यक्ष और आश्रय गृह संचालक श्रीकृष्ण पांडेय उर्फ आजाद ने होटल मालिक पर केस दर्ज कर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें कराया गया है मुक्त
आश्रय गृह संचालक ने बताया कि मुक्त कराए जाने वालों में बिहार के पटना निवासी अनिल, नेपाल निवासी राजू, मानसिक दिव्यांग धन बहादुर व मंदित और बिहार के नरायनघाट निवासी किशन थापा हैं। आरोप है कि इन सभी को पांच सौ रुपये महीने देने की बात कह कर लाया गया था। लेकिन अभी तक एक भी रुपया नहीं मिला। इनसे लंबे समय से काम कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed