{"_id":"5c422cfebdec224cb044d426","slug":"five-women-detained-in-charge-of-religious-conversion-in-kushinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म परिवर्तन के आरोप में पांच महिलाएं हिरासत में, हियुवा नेताओं की सूचना पर पहुंची पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म परिवर्तन के आरोप में पांच महिलाएं हिरासत में, हियुवा नेताओं की सूचना पर पहुंची पुलिस
Sat, 19 Jan 2019 01:16 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुशीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन (सांकेतिक चित्र)
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घोरठ गांव के पिपरा बुजुर्ग टोले में धर्म परिवर्तन की सूचना पर हड़कंप मच गया। गांव वालों ने महराजगंज के निचलौल से ईसाई धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए आईं चार महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पिपरा बुजुर्ग गांव की उस महिला को भी साथ ले गई, जिसके घर ये महिलाएं धर्म का प्रचार कर रही थीं। सूचना मिलने पर गांव में हियुवा नेता भी पहुंच गए।
विज्ञापन
रामकोला क्षेत्र के घोरठ गांव के पिपरा बुजुर्ग की शोभा देवी ने तहरीर देकर बताया कि 17 जनवरी की रात निचलौल की एक महिला अपने साथ तीन युवतियों को लेकर आई। सभी ने एक घर में रुककर ईसाई धर्म का प्रचार शुरू कर दिया। उसने प्रचार के लिए बच्चों को रुपये का भी लालच दिया। मना करने पर बच्चों को मारा-पीटा।
विज्ञापन
हंगामा होने पर गांव के ही किसी की सूचना पर हियुवा नेता अजय गोविंद राव शिशु, जिला महामंत्री फूलबदन कुशवाहा, संजय राव आदि गांव पहुंच गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। साथ ही फोन कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस ने पांचों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। एसओ राहुल कुमार सिंह के मुताबिक चारों महिलाएं अपने धर्म का प्रचार करने आई थीं। थाने में उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन