फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five new patients of dengue are found

डेंगू के पांच और मरीज मिले

Wed, 28 Sep 2016 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 28 Sep 2016 08:44 PM IST
विज्ञापन
Five new patients of dengue are found
dengue
जिला अस्पताल की जांच में पांच और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें से दो मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। बाकी प्राइवेट अस्पताल के है। जिला अस्पताल में कुल पांच मरीज इस वक्त भर्ती है। कुशीनगर के सत्यवंत (19), देवानंद (20), गोरखपुर, कौड़ीराम की जगरानी (25), भरवलिया की नाजरिन (30), बड़हलगंज की निर्मला (28) के ब्लड सैंपल जांच को लिए गए थे। जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में अब तक 197 मरीजों की जांच हो चुकी है जिसमें से 41 डेंगू पॉजीटिव पाए गए हैं। 
विज्ञापन

डेंगू से बचाव कार्यों की कमिश्नर ने की समीक्षा

डेंगू से बचाव कार्यों की कमिश्नर अनिल कुमार ने बुधवार को अपने कैंप दफ्तर पर समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों के अफसरों को सतर्क करते हुए कार्यालयों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने मंडल के लोगों से भी अपील किया कि वे अपने घरों के आसपास डेंगू से बचाव के उपाय करें। इस संबंध में विभागों को पूर्व में पत्र भी भेजा जा चुका है। उन्होंने कहा कि अफसर अपने दफ्तर के लोगों के साथ ही आमजन को भी जागरूक करें कि वे बेकार सामानों को छत और खुले स्थान से हटाकर शेड के भीतर रखें, ओवरहेड टैंकों के ढक्कन कसकर बंद करें, कूलरों की हर सप्ताह अच्छे से सफाई कराएं, एसी से बाहर आने वाला पानी एकत्रित न होने दें। इसी तरह ध्यान रखें कि निर्माणाधीन स्थलों पर एक सप्ताह से अधिक समय तक पानी एकत्रित न होने पाए, फू लदान एवं ट्रे में भी पानी एकत्रित होने दें। कमिश्नर ने कार्यालय के अफसरों-कर्मचारियों तथा आमजन को पूरी बांह के कपड़े पहनने की भी सलाह दी। इसी तरह बीएसए और डीआईओएस को विद्यालयों में बच्चों को डेंगू से बचाव की जानकारी देने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन

.

इंसेफेलाइटिस से चार की मौत

कहर बन चुके इंसेफेलाइटिस ने चार और जाने ले ली। बीते 24 घंटे के भीतर मेडिकल कॉलेज में चार लोगों की मौत हुई है। आठ नए मरीजों को भर्ती किया गया है। जनवरी से अब तक 310 मरीजों की मौत इस बीमारी से हो चुकी है। मेडिकल कॉलेज में इंसेफेलाइटिस मरीजों की संख्या बढ़ने से इलाज में भी दिक्कतें आने लगी हैं। इस समय 105 मरीज भर्ती हैं। यहां विशेषज्ञ डॉक्टर उपचार तो कर रहे हैं, मगर बीमारी से मौतें नहीं रुक पा रही हैं। बीते 24 घंटे में गोरखपुर सहजनवां की ब्यूटी (1.5), कुशीनगर, कप्तानगंज की राधिका (9), सेवरही के सत्यम (2), खड्डा के दिव्यांशु (5) की मौत हुई है। वहीं गोरखपुर के दो, सिद्धार्थनगर के एक, देवरिया के दो, कुशीनगर के एक, बिहार के दो मरीज भर्ती किए गए। जनवरी से अब तक 1176 मरीज इलाज को आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेल्प डेस्क खुलेगा

इंसेफेलाइटिस और डेंगू मरीजों की सहायता के लिए मलेरिया नियंत्रण विभाग की ओर से जिला अस्पताल में हेल्थ डेस्क खोला जाएगा। बढ़ती मरीजों की संख्या को देखते हुए यह फैसला किया गया है। बृहस्पतिवार से हेल्प डेस्क शुरू हो जाएगा। इस हेल्प डेस्क में विभाग के कर्मचारी लोगों को बुखार के मरीजों की काउंसिलिंग करेंगे। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि बुखार के मरीजों में बीमारियों को लेकर दहशत का माहौल है। इसे कम करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed