{"_id":"5dce94278ebc3e54e95eb67a","slug":"firing-video-of-boy-getting-viral-police-in-action","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज: नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे का हर्ष फायरिंग करता वीडियो वायरल, केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज: नगर पंचायत अध्यक्ष के बेटे का हर्ष फायरिंग करता वीडियो वायरल, केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू
Fri, 15 Nov 2019 05:33 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prachi Priyam
Updated Fri, 15 Nov 2019 05:33 PM IST
विज्ञापन
वायरल वीडियो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज नगर पंचायत निचलौल अध्यक्ष के घर आयोजित मुंडन संस्कार समारोह में उनके बेटे व पूर्व छात्र नेता द्वारा खुलेआम असलहे से फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस के हाथ पांव फुल गए हैं। पुरे मामले का संज्ञान लेते हुए एसपी रोहित सिंह सजवान ने एसओ निचलौल को मामले की जांच करने व दोषी छात्र नेता के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का सख्त निर्देश दिया ।
विज्ञापन
निर्देश के अनुसार पुलिस ने आमर्स एक्ट और धारा 151 के तहत कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार बीते 11 नवंबर को नगर के एक मैरिज हाल में नगर पंचायत निचलौल नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता विश्वनाथ मद्धेशिया के बडे पुत्र और पेशे से शिक्षक अमलेश मद्धेशिया के पुत्र अक्षत एवं पुत्री ईशानी का मुंडन संस्कार समारोह था।
विज्ञापन
आरोप है कि इस समारोह में चेयरमैन के सबसे छोटे बेटे और गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नेता अनूप मद्धेशिया ने कानून की धज्जियां उड़ाते हुए एक के बाद एक ताबड़तोड़ छह राउंड हर्ष फारिंग की। जिसका वीडियो तमाम सोशल साइटों पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। हैरानी की बात यह कि छात्र नेता द्वारा अपने घर के समारोह में जिस दिन ताबडतोड फायरिंग की उस दिन अयोध्या मामले को लेकर जिले भर में धारा 144 भी लागू थी।
विज्ञापन
यही नहीं सूत्र बतातें कि छात्र नेता ने जिस रिवाल्वर से फारिंग की है उसका लाइसेंस भी उसके नाम नहीं हैं। इधर सोशल मीडिया में फायरिंग का वीडियो वायरल होने के साथ ही पुलिस की बेचैनी बढ़ी तो आनन-फानन में जैसे तैसे कार्रवाई कर दायित्व की इतिश्री कर दी गई।
एसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आमर्स एक्ट समेत अन्य धारा के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही जांच में पता चला की असलहा उसके चाचा के नाम से है। ऐसे में असलहे के लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जा रही है। हर्ष फायरिंग पर पाबंदी है।