{"_id":"5d6840538ebc3e01307707aa","slug":"firing-on-the-head-warden-of-the-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल के हेड वार्डन पर फायरिंग, पांच पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल के हेड वार्डन पर फायरिंग, पांच पर केस दर्ज
Fri, 30 Aug 2019 02:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 30 Aug 2019 02:44 AM IST
विज्ञापन
गोलीबारी
- फोटो : पेक्सेल्स
जिला कारागार की कॉलोनी में बुधवार रात जेल के हेड वार्डेन पर फायरिंग की गई। वारदात को स्कूटी सवार बदमाशों ने अंजाम दिया। कोतवाली पुलिस ने हेड वार्डेन की तहरीर के आधार पर जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर अंकित पांडेय के साथ ही सुधा पांडेय, अतुल पांडेय व दो अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जेल प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बैरक नंबर चार में बंद अंकित पांडेय की पिछले महीने कुछ बंदियों से मारपीट हो गई थी। हेड वार्डेन ओम प्रकाश मिश्र ने जेल प्रशासन को इसकी रिपोर्ट भेजी थी। इस आधार पर 25 जुलाई को अंकित पांडेय को बैरक नंबर चार से बैरक नंबर नौ में शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
सूत्रों का कहना है कि अंकित और उसकी महिला रिश्तेदार जेल प्रशासन पर तभी से दबाव बना रहे थे कि बैरक नंबर नौ में उनके कुछ करीबियों को भी भेजा जाए, लेकिन जेल प्रशासन ने ऐसा नहीं किया। इसी बात को लेकर हेड वार्डेन पर फायरिंग की गई है। सीओ सदर आलोक सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एक आरोपी जेल में बंद है, जबकि सुधा व अतुल पांडेय थाना कोतवाली क्षेत्र के मडवानगर निवासी हैं।