फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fire cracker factory

पटाखा की दुकान में विस्फोट, उड़ा छत

Sun, 01 May 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Sun, 01 May 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
fire cracker factory
धमाका - फोटो : अमर उजाला
 जंगल धूसड़ (हसनगंज) में स्थित पटाखा की दुकान में शनिवार की दोपहर आग लग गई। आग गोदाम में पहुंचने के बाद हुए विस्फोट से सीमेंट शीट से बने दुकान की छत उड़ गई। आसपास के इलाके में अफरा- तफरी मच गई। दुकान बंद होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। आकाशीय बिजली से विस्फोट होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन



पिपराइच प्रतिनिधि के अनुसार जंगल धूसड़  के हसनगंज में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज से 500 मीटर दूर सीवान में बुढ़ऊ चाचा के पटाखे की दुकान और गोदाम है। शनिवार की सुबह दुकान मालिक के साथ ही कर्मचारी दुकान बंद कर घर चले गए थे। दोपहर 1:30 बजे के करीब अचानक गोदाम में हुए विस्फोट से सीमेंट शीट का छत उड़ गया। धमाका इतना जोरदार था कि दुकान और गोदाम की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान बंद होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन


तेज आवाज सुनकर इलाके लोग दहशत में आ गए। सूचना पर पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ इंस्पेक्टर अंजनी श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से एक घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया। आसपास के लोगों ने आकाशीय बिजली गिरने से पटाखा की दुकान और गोदाम में आग लगने के बाद विस्फोट होने की बात कह रहे है। घटना के बाद से गोदाम मालिक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बिना लाइसेंस के दुकान चलने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप
स्कूल के पास पटाखे की दुकान और गोदाम बिना लाइसेंस के चलने का आरोप गांव के लोगों ने लगाया। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर से कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों का कहना था स्कूल के पास स्थित गोदाम से हजारों बच्चों की जान को हमेशा जोखिम बना रहता है। इंस्पेक्टर पिपराइच अंजनी श्रीवास्तव ने बताया कि जंगल धूसड़ में चलने वाली दुकान लाइसेंसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed