{"_id":"eefe6cc7b70069fedccd29c8c02bf9a3","slug":"fire-brigade-gives-instructions-for-safety-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से बचाव के तरीके बताए जाएंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से बचाव के तरीके बताए जाएंगे
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2016 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग से होने वाले वाले नुकसान और बचाव के लिए शासन जागरूकता अभियान चलाने जा रहा है। यह अभियान गोरखपुर सहित प्रदेश के सभी जिलों में चलाया जाएगा। इस अभियान को ‘अग्नि सुरक्षा पाक्षिक’ नाम दिया गया है। इसमें लोगों को आग लगने के कारणों और बचाव के बारे में जानकारी दी जाएगी।
अग्निशमन सेवा मुख्यालय, ने 15 दिन का कार्यक्रम बनाकर प्रदेश के सभी जिलों में भेज दिया है। गर्मी शुरू होने से पहले सभी को जागरूक करने लेने का लक्ष्य बनाया गया है। मकान, दुकान, फैक्ट्री, मॉल, बाजार आदि में आग की घटनाओं के बाद उठाए जाने वाले आवश्यक कदम के बारे कर्मचारी जानकारी देंगे। अभियान के लिए मुख्यालय की तरफ से सभी परिक्षेत्रीय उप निदेशक और मुख्य अग्निशमन अधिकारियों को दिशा निर्देश दे दिया गया है। गर्मी आने से पहले ही विभाग लोगों को जागरूक कर लेगा। हर साल यह अभियान 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह के रूप में मनाया जाता था।
इस तरह चलेगा अभियान
15 से 17 फरवरी : बहुमंजिली इमारतों एवं प्रमुख बाजारों में आग लगने से बचाव का मॉक ड्रिल।
18 से 20 फरवरी : कम से कम चार ब्लॉकों में प्रधान के साथ और बाजारों में बैठक कर प्रचार प्रसार और पंफलेट का वितरण।
21 से 23 फरवरी : न्यूनतम चार औद्योगिक परिसरों में मॉक ड्रिल और आग से बचाव का व्याख्यान।
24 से 26 फरवरी : शहर-देहात के तीन-तीन स्कूलों में मॉक ड्रिल और आग बुझाने के उपाय बताए जाएंगे।
27 से 28 फरवरी : वाटर हाइड्रेंट, स्टेटिक टैंक, फ्लैंच की जांच कर गड़बड़ी दूर करने का प्रयास होगा।
29 से 29 फरवरी : अग्निशमन केंद्र एनजीओ के माध्यम से घरों में आग लगने के बाद उठाए जाने वाले कदम की जानकारी देंगे।
मुख्यालय से निर्देश मिलने के बाद तैयारी पूरी कर ली गई है।15 फरवरी से अभियान चलाया जाएगा। जागरूकता अभियान में लोगों से आगे आने की अपील की जाएगी।
- सत्येंद्र पांडेय, अग्निशमन अधिकारी