फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fir will be note in cant thana about fake currency

कैंट थाने में दर्ज होंगे नकली करेंसी के केस, बनेगा नोडल थाना

Mon, 08 Jul 2019 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 10:09 PM IST
विज्ञापन
fir will be note in cant thana about fake currency
कैंट थाने में दर्ज होंगे नकली करेंसी से जुड़े केस
विज्ञापन

गोरखपुर। कैंट थाने में जल्द ही नकली करेंसी से जुड़े केस दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए इसको नोडल थाना बनाया गया है। इसको एफआईसीएन (फेक इंडियन करेंसी नोट) पुलिस स्टेशन के रूप में भी जाना जाएगा। नकली करेंसी से जुड़े मामलों में यहां तैनात एक्सपर्ट इंस्पेक्टर और पुलिसकर्मी तहकीकात करेंगे। नेपाल से सटे होने के कारण गोरखपुर जोन के कई जिलों में नकली करेंसी के मामले अक्सर आते हैं। ऐसे मामलों में ठीक से कार्रवाई करने के लिए ऐसी व्यवस्था शुरू होने जा रही है।
बाजार में नकली करेंसी को रोकने और उससे जुड़े मामलों में प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रदेश के हर जिले में एक नोडल थाना बनाया जाएगा। नोडल थाने के इंस्पेक्टर, दरोगा और दो सिपाहियों को इसके लिए लखनऊ में आरबीआई की ओर से सात जुलाई को तीन घंटे की विशेष ट्रेनिंग भी दी गई। यह कवायद केंद्रीय वित्त मंत्रालय के निर्देश के बाद की जा रही है। इसके लिए यूपी एटीएस के एडीजी असीम अरुण ने निर्देश जारी कर दिए हैं। सर्वप्रथम पहले चरण में गोरखपुर जोन के जिलों में नोडल थानों का चयन कर लिया गया है। शासन का मानना है कि सामान्य रूप से नकली करेंसी के जानकारी के अभाव में प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाती है और कुछ मामलों में मुकदमा दर्ज नहीं हो पाता। नोडल थाना बनने के बाद नकली करेंसी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई हो पाएगी।
विज्ञापन

---
इन जिलों के ये थाने नोडल के लिए चयनित
गोरखपुर का कैंट, कुशीनगर में पडरौना कोतवाली थाना, देवरिया में कोतवाली, महराजगंज में सोनौली, बस्ती में कोतवाली, सिद्धार्थनगर में सदर और संतकबीरनगर में खलीलाबाद थाना शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शासन के निर्देश पर नोडल थानों का चयन किया गया है। इन्हें लखनऊ में प्रशिक्षित भी किया जा चुका है। जल्द ही थाने नोडल के रूप में नकली करेंसी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी जाएगी।
- दावा शेरपा, एडीजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed