{"_id":"beddc9963df0fa65c6a3984022e453bc","slug":"fir-on-bsnl-officials-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसएनएल अफसरों पर एफआईआर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसएनएल अफसरों पर एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कंट्रोल रूम की पांच लाइनों का कनेक्शन काटने के मामले में कैंट पुलिस ने बीएसएनएल के अज्ञात अफसरों और कर्मचारियों पर केस दर्ज किया है। सभी पर लोकसेवक को काम से रोकने के साथ ही पब्लिक में पुलिस की छवि खराब करने का आरोप लगा है।
पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी ने घटना के संबंध में एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया था।
शुक्रवार की देर रात पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने कैंट थाने में तहरीर दी। कंट्रोल रूम प्रभारी ने बिना सूचना के दस में से पांच लाइनें बंद करने वाले अधिकारियों पर पुलिस की छवि जनता के बीच खराब करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
कंट्रोल रूम की सेवा प्रभावित होने के साथ ही मुकदमा दर्ज होने की जानकारी के बाद शनिवार को बीएसएनएल अधिकारियों ने कंट्रोल रूम की लाइनें चालू कर दीं। एसओ कैंट श्यामलाल यादव ने बताया कि छानबीन चल रही है। कनेक्शन काटने वाले बीएसएनएल के अधिकारियों से इस संबंध में पूछताछ होगी।