फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   FIR aganist accused over fire during Idol immersion

मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग में 18 लोग हुए थे घायल, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 12 Oct 2019 05:07 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Abhishek Singh Updated Sat, 12 Oct 2019 05:07 PM IST
विज्ञापन
FIR aganist accused over fire during Idol immersion
जेल - फोटो : Social Media

गोरखपुर के चिलुआताल में भगवानपुर के टोला बिचउपुर के पास मंगलवार को देर रात मूर्ति विसर्जन के दौरान हर्ष फायरिग में लगभग आठ लोग घायल हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक सूर्यभान सिंह ने थाने पर बताया कि बिचयूपुर में हुई घटना में गोपाल निषाद की तहरीर पर मुख्य आरोपी सुनील निषाद सहित तीन के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था।

विज्ञापन


शुक्रवार को दिन में करीमनगर चौराहे से अजय पुत्र रवींद्र को एसआई उमाशंकर उपाध्याय और सिपाही आशुतोष ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। आज शनिवार को सुबह मुख्य आरोपी सुनील निषाद पुत्र रामकरन अपने साथी गोलू पुत्र ध्रुव मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन


अजय को शुक्रवार जेल भेज दिया गया और मुख्य आरोपी सुनील और उसके साथी गोलू को शनिवार को ही जेल भेज दिया गया था। सुनील निषाद के पास से 12 बोर का कट्टा, एक खोखा, एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। फायरिंग में सुनील के साथी अजय के हाथ में भी छर्रा लग गया था और उसके हाथ में पट्टी बंधी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

   
बताते चले कि भगवानपुर के बीचउपुर टोला में सूरज के दरवाजे पर कई वर्षों से दुर्गा प्रतिमा स्थापित की जाती है। बीती मंगलवार को करीब दस बजे प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा था। विसर्जन जुलूस में गांव का ही सुनील निषाद और उसके दो दोस्त अजय और गोलू भी शामिल थे।


प्रतिमा गांव के बाहर पहुंची ही थी कि सुनील और उसके दोस्तों ने बारह बोर तमंचे से फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। गोली न चलने की वजह जानने के लिए वह तमंचा नीचे कर रहे थे कि अचानक गोली चल गई। इसमें छर्रा लगने से आठ लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed