{"_id":"581f41734f1c1bf47eb373c1","slug":"final-touch-has-been-given-to-aswanpaar-bridge","type":"story","status":"publish","title_hn":"असवनपार पुल को दिया जा रहा अंतिम टच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असवनपार पुल को दिया जा रहा अंतिम टच
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 07 Nov 2016 02:14 AM IST
विज्ञापन
पुल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्ती नदी के असवनपार घाट पर बन रहे पुल को ब्रिज कारपोरेशन द्वारा अंतिम टच दिया जा रहा है। इसे अगले महीने आवागमन के लिए खोल दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। इसके निर्माण पर लगभग 21 करोड़ खर्च हुआ है।
गोरखपुर- देवरिया जनपद की सरहद को जोड़ने वाले इस पुल के निर्माण की मांग लंबे समय से चल रही थी। इसकी स्वीकृति बसपा शासन काल में 2010-11 में मिली थी। उसका निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था। प्रदेश मेें सपा की सरकार बनने के बाद कार्य में थोड़ी शिथिलता आ गई थी। बजट के पुनरीक्षण में काफी समय लगने के कारण निर्माण कार्य ठप हो गया था। दोनों जिलों के लोगों ने निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए आंदोलन किया। कुछ दिन बाद धन रिलीज होने पर निर्माण कार्य शुरू हुआ।
वर्तमान समय में पूरे पुल का स्लैब डाल दिया गया है। पुल की रेलिंग का काम तेजी से चल रहा है।13 स्पैन में से 9 को पूरा कर लिया गया है। शेष चार को बहुत जल्द पूरा कर लिया जाएगा। पुल के स्लैब के ऊपर एक कोड गिट्टी डाला जाना है उसका कार्य किया जा रहा है। वर्तमान समय में पुल की जो स्थिति है उस पर अवरोध लगने के बाद भी पैदल लोग आ जा रहे हैं। सब कुछ ठीक रहा तो दिसंबर से पुल को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
असवनपार पुल के फिनिंसिंग का कार्य चल रहा है। इसे 31 दिसंबर तक पूरा करने का टारगेट निर्धारित किया गया है। उम्मीद है वह उससे बहुत पहले ही हो जाएगा। दिसंबर में उसे जनता के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
दीपक गोविल परियोजना प्रबंधक ब्रिज कारपोरेशन