{"_id":"577e87994f1c1b646d7fa37e","slug":"fewer-cheldren-come-to-the-napping-headmaster-and-beo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चे कम आए तो नपेंगे हेडमास्टर व बीइओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चे कम आए तो नपेंगे हेडमास्टर व बीइओ
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
बच्चे कम आए तो नपेंगे हेडमास्टर व बीइओ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। परिषदीय स्कूलों में बच्चों की कम मौजूदगी पर बीएसए ओम प्रकाश यादव ने सख्ती बरतने का मूड बनाया है। उन्होंने साफ कहा है कि चेकिंग के दौरान स्कूल में बच्चे कम दिखे तो कोई बहाना नहीं चलेगा। हेडमास्टर के साथ बीईओ (खंड शिक्षाधिकारी) पर भी कार्रवाई की जाएगी। वेतन रोकने के साथ ही उनका वार्षिक इंक्रीमेंट रोक दिया जाएगा।
स्कूलों में बच्चों का नामांकन बढ़ाने की कोशिश में जुटे अधिकारियों को जुलाई में उपस्थिति देखकर झटका लगा है। फर्जी नामांकन का सच भी अब सामने आने लगा है। उदाहरण के तौर पर चार जुलाई को बीएसए ने सहजनवां व पाली ब्लॉक में निरीक्षण किया था। प्राथमिक विद्यालय भगौरा में 15, बेलहर में 10, गाहासाड़ा में 8, कालेसर में 17 बच्चे मिले थे, जबकि सभी स्कूलों में नामांकन 100 से ज्यादा है। इसके बाद बीएसए ने अब लगातार निरीक्षण की योजना तैयार की है। उन्होंने बताया कि बच्चों के नामांकन में गिरावट आई तो स्कूल के हेडमास्टर के साथ खंड शिक्षाधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। जल्द ही अभियान चलाकर चेकिंग की जाएगी। जो उपस्थिति सामने आएगी, उसी के अनुसार मिड-डे मील की कन्वर्जन कास्ट भी दी जाएगी।
14 को निकलेगी इंसेफेलाइटिस जागरूकता रैली
गोरखपुर। सभी परिषदीय स्कूलों से 14 जुलाई को इंसेफेलाइटिस के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली जाएगी। बीएसए ने कहा कि हर हाल में स्कूलों से प्रधानाध्यापक रैली निकालें। आदेश की अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई होगी। सभी खंड शिक्षाधिकारी रैली की चेकिंग कर रिपोर्ट देंगे।