फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   fake licence case in gorakhpur

फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में आबकारी सिपाही समेत नौ से पूछताछ

Sat, 05 Oct 2019 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
fake licence case in gorakhpur
फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में आबकारी सिपाही समेत नौ से पूछताछ
विज्ञापन

गोरखपुर। फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले की जांच में शुक्रवार को आबकारी विभाग के सिपाही समेत नौ लोगों को पूछताछ के लिए पुलिस ने खोराबार थाने बुलाया। इन सभी के लाइसेंसों की जांच जारी है। खबर है कि इन लोगों ने 1991 से 2001 के बीच दस्तावेज में हेरफेर कर लाइसेंस हासिल किया है। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही यह तय हो पाएगा कितनों के लाइसेंस फर्जी हैं।

पूछताछ को बुलाए गए सभी खोराबार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस के बुलाने पर सभी स्वेच्छा से थाने पहुंचे हैं इस वजह से पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। उधर, प्रशासन की टीम ने अपनी जांच के बाद जो फर्जीवाड़े की लिस्ट तैयार कराई थी उससे मिलान हुआ तो पता चला कि इसमें से कई के लाइसेंस फर्जी हैं। इन सभी का कहना है कि उन्हें लाइसेंस के फर्जी होने की जानकारी नहीं है। पकड़े गए लोगों का कहना था कि उन्होंने लाइसेंस बनवाने की सारी प्रक्रिया पूरी की थी उसके बाद भी उनका लाइसेंस फर्जी कैसे हो सकता है। इसके बाद जांच अधिकारी ने सूची के अलावा और सत्यापन करने की कोशिश शुरू कर दी है। शनिवार को इनका एक बार और सत्यापन करने के बाद ही टीम आगे की कोई कदम उठाएगी। एएसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि कुछ लोगों के लाइसेंस पर संदेह होने पर पूछताछ के लिए बुलाया गया है, जांच के बाद ही यह पता चलेगा कि किसके लाइसेंस नकली हैं, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed