फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   factory seal in pollution

प्रदूषण फैलाने में एशियन फर्टिलाइजर कारखाना सील

Thu, 28 Nov 2019 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
factory seal in pollution
प्रदूषण फैलाने में एशियन फर्टिलाइजर कारखाना सील
विज्ञापन

चौरीचौरा (गोरखपुर)। प्रदूषण फैलाने का हवाला देकर बुधवार को सरदारनगर के देवकहिया गांव स्थित एशियन फर्टिलाइजर कारखाने को सील कर दिया गया। इससे खाद का उत्पादन पूरी तरह से ठप हो गया। खाद कारखाना से सिंगल सुपर फास्फेट तैयार करके किसानों को बेची जाती है।

एशियन फर्टिलाइजर कारखाने से प्रदूषण फैलने की शिकायत लंबे समय से मिल रही थी। पिछले दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तरकुलहा में था, तब ग्रामीणों ने कारखाना बंद करने की मांग की थी। मामले को लेकर कई बार गोरखपुर-देवरिया सड़क पर जाम भी लगाया। इसका संज्ञान लेकर ही जिलाधिकारी ने प्रदूषण नियंत्रण विभाग और कृषि विभाग से जांच कराई। जांच में प्रदूषण का स्तर खराब मिला तो जांच कमेटी ने प्रभावी कार्रवाई की सिफारिश की। इसी आधार पर जिलाधिकारी ने एशियन फर्टिलाइजर कारखाना को सील करने का आदेश दिया। इसका अनुपालन बुधवार को तहसीलदार रत्नेश त्रिपाठी ने कराया। तहसीलदार ने बताया कि सिंगल सुपर फास्फेट बनाने वाली एशियन फर्टिलाइजर पर प्रदूषण फैलाने का आरोप था। इस मामले में आसपास के किसान और ग्रामीण दो महीने से आंदोलन कर रहे थे। अब कारखाना सील कर दिया गया है। इसकी जानकारी कारखाना प्रबंधन को दी जा चुकी है। इस मामले में कारखाना प्रबंधन का पक्ष जानने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका। जब भी पक्ष आएगा, उसे प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed