फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Facility on highway

हाईवे का सफर होगा सुहाना, हर 60 किलोमीटर पर खुलेगा यात्री प्लाजा

Mon, 16 Oct 2017 01:17 AM IST
संतोष सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर।
संतोष सिंह, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 16 Oct 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
Facility on highway
national highway

विज्ञापन
नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) की 75 हजार किलोमीटर लंबी सड़क से कार, बस से यात्रा करने वालों का सफर और सुहाना व सुविधाजनक होगा। इसके लिए सड़क के किनारे अंतरराष्ट्रीय स्तर का यात्री प्लाजा बनवाने का फैसला किया गया है। वहां रेस्टोरेंट, रेस्ट हाउस, पेट्रोल पंप, एटीएम बूथ सहित तमाम आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी।

 

महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर और कुशीनगर शामिल हैं। पहले चरण में बस्ती के फुटअहिया, कुशीनगर के तमकुहीराज में रेस्ट हाउस बनाने की मंजूरी मिली है।

विज्ञापन

हाईवे के सफर को विदेश जैसा बनाने का लक्ष्य है। इसीलिए हाईवे के किनारे हर 60 किलोमीटर पर पर्यावरण फ्रेंडली बिल्डिंग बनाने का निर्णय लिया गया। एनएचएआई की तरफ से कहा गया कि आसपास पेड़-पौधे लगाकर हरियाली बढ़ाई जाएगी। यात्रियों के आराम फरमाने के बेहतरीन इंतजाम होंगे। यूपी, उत्तराखंड और जम्मू सहित देश के अन्य राज्यों में सड़क के किनारे 32 यात्री प्लाजा बनाने की मंजूरी सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से मिल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में कानपुर नगर के भोगनीपुर, कानपुर देहात के शहजादपुर अकबरपुर, लखनऊ के कमलापुर और बाराबंकी के राम सनेही घाट के पास यात्री प्लाजा बनाने की अनुमति मिली है। इनका निर्माण दिसंबर 2018 तक पूरा होगा। झांसी, वाराणसी, आगरा, जालौन, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी यात्री प्लाजा स्थापित किया जाएगा। एनएचआई ने जो प्रोजेक्ट रिपोर्ट बनाई है, उसके मुताबिक हाईवे के सफर को अमेरिका, जापान, जर्मनी जैसा आरामदायक बनाना है। एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलें, इस पर काम चल रहा है। एचपीसीएल ने नौ साइट पर यात्री प्लाजा बनाने का टेंडर हासिल किया है। एक यात्री प्लाजा बनाने में चार से पांच एकड़ जमीन की जरूरत पड़ेगी। 


कार, बस यात्रियों को मिलने वाली सुविधा
पेट्रोल पंप, रेस्ट हाउस, रिटेल शॉप, दवा प्लाजा, एटीएम, दवा प्लाजा, शुद्ध पेयजल, इंटरनेट फैसिलिटी, डॉक्टर ऑन कॉल, बढ़िया, पार्किंग, गाड़ी सर्विस सेंटर, हवा और पंक्चर बनाने की व्यवस्था रहेगी। 

ट्रक चालकों के लिए भी रहेगी व्यवस्था 
हाईवे पर ट्रक खूब चलते हैं। इस लिहाज से हर 40 से 60 किलोमीटर पर ढाबा बनवाने का फैसला किया है। ढाबा के पास पार्किंग की सुविधा होगी। रेस्ट हाउस भी बनेगा। पेट्रोल पंप भी होगा। थकने के बाद ट्रक पार्किंग में खड़ा करके ड्राइवर, क्लीनर आराम कर सकेंगे। इससे हाईवे पर हादसे कम होंगे। सड़क पर खड़े ट्रकों से दुर्घटनाएं नहीं होंगी।

 

हाईवे के किनारे जिनके पास जमीन है, वही यात्री प्लाजा बना सकते हैं। कुछ निर्माण कार्यों में एचएचएआई भी मदद करेगा। यात्री सुविधाएं बेहतर रहें, इसकी मानीटरिंग की जाएगी। आर्थिक लेनदेन से हमारा कोई लेनॉ-नहीं रहेगा। यूपी में भी हाईवे के किनारे यात्री प्लाजा बनाए जाने हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। 32 यात्री प्लाजा के नाम भी तय हो गए हैं। बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, कुशीनगर और बिहार के मुजफ्फरनगर तक कई यात्री प्लाजा बनाए जाएंगे। 
- एपी कुशवाहा, प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचआई, गोरखपुर परिक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed