फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Excise Minister jay prakash singh admits raw liquor is sold in state

आबकारी मंत्री ने माना, यूपी में कच्ची शराब पहले भी बिकती थी अब भी बिक रही है

Sat, 09 Feb 2019 10:58 PM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिद्धार्थनगर Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 09 Feb 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Excise Minister jay prakash singh admits raw liquor is sold in state
आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में कच्ची शराब पहले भी बिकती थी और अब भी बिक रही है। यह बात आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह ने स्वीकार की है। हां, उन्होंने यह भी कहा कि कच्ची शराब पर रोक लगाने की कोशिश जारी है। आबकारी विभाग हर 15 दिन में छापे मारता है। कुशीनगर और सहारनपुर में जहरीली शराब से मौतों के मामले में पूछे गए एक सवाल के जवाब में बांसी आए मंत्री ने मीडिया से कहा कि कच्ची शराब बनाना और बेचना नया नहीं है। यह पहले भी होता रहा है और अब भी हो रहा है। कुछ लोग इसे रोजी-रोटी का जरिया बनाए हुए हैं। 

विज्ञापन


कहा कि कच्ची शराब और इस धंधे से जुड़े लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, लेकिन अभी और सख्त कदम उठाने की जरूरत है। मंत्री ने स्वीकार किया कि विभाग की कुछ कमियों के कारण कच्ची शराब पर प्रभावी तरीके से रोक नहीं लगा पा रहा है पर सरकार इस मामले पर गंभीर है। कुशीनगर कच्ची शराब कांड के मास्टरमाइंड राजेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। सहारनपुर मामले पर मंत्री ने कहा कि वहां लोगों ने उत्तराखंड बॉर्डर से सटे गांव में जहरीली शराब पी थी। इस मामले में इंस्पेक्टर को निलंबित किया जा चुका है। 
विज्ञापन


प्रदेश में कच्ची के खिलाफ विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारियों और आबकारी विभाग के अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed