फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ex pradhan to 1.38 rc

पुरनहा की पूर्व प्रधान के खिलाफ 1.38 लाख की आरसी

Fri, 12 Aug 2016 01:51 AM IST
gorakhpur
gorakhpur Updated Fri, 12 Aug 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
ब्रह्मपुर ब्लाक के पुरनहा गांव में 2.77 लाख रुपये का घोटाला पकड़ में आया है। डीएम ओएन सिंह ने गांव की पूर्व प्रधान संजू और ग्राम पंचायत सचिव राज कुमार के खिलाफ आरसी जारी करते हुए उनसे आधी-आधी रकम की वसूली का निर्देश दिया है। उन्होंने पखवारे भर के भीतर जिला विकास अधिकारी और एसडीएम चौरीचौरा को यह रकम वसूलने और उसे डीपीआरओ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


दरअसल गांव के ही शिव प्रसाद पांडेय ने गांव की प्रधान और सेक्रेटरी पर वित्तीय अनियमितता का गंभीर आरोप लगाया था। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने डीआरडीए के सहायक अभियंता गोविंद मिश्र से मामले की जांच कराई थी। इसमें प्रधानमंत्री सड़क से प्राथमिक पाठशाला पलिया तक खड़ंजा व मिट्टी भराई के कार्य में धन का अपवंचन पाया गया। इसी तरह टोला पकड़ियार में भी खड़ंजा मरम्मत और कुर्ला नाले के निर्माण में भी धांधली पकड़ में आई। आकलन के बाद 277400 रुपये का अपवंचन पाया गया।  इसपर डीएम ने  जिला विकास अधिकारी को पंचायत सेक्रेटरी और एसडीएम को पूर्व प्रधान से आधी-आधी रकम वसूल कर डीपीआरओ को देने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed