फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ex minister for block cairrear

पूर्व मंत्री के सियासी सफर पर लग गया विराम

Fri, 05 Aug 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 05 Aug 2016 02:04 AM IST
विज्ञापन
ex minister for block cairrear
पूर्व मंत्री
टीपी शाही
विज्ञापन

पिपराइच विधानसभा से लगातार तीन बार निर्दलीय विधायक तथा दो मुख्यमंत्री के कार्यकाल में राज्यमंत्री रहे जितेंद्र जायसवाल उर्फ पप्पू भैया का सियासी सफर आजीवन कारावास की सजा के साथ फिलहाल खत्म हो गया। सपा के कद्दावर नेता रहे जमुना निषाद को पटखनी देने के साथ ही उन्होंने दस्यु सुंदरी फूलन देवी के पति उम्मेद सिंह को भी 1996 के चुनाव में हराया था। 2007 के चुनाव में जब वह हाथी पर सवार हुए तो जमुना से मात खा गए। वर्तमान समय में उनकी नजदीकी भाजपा से थी और माना जा रहा था कि वह इस बार भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरेंगे।

जितेंद्र जायसवाल के सियासी सफर की शुरुआत 1993 से हुई। तब ओमप्रकाश पासवान विधायक थे। उन्होंने ही उन्हें चुनाव मैदान में उतारा था। वह पहले ही चुनाव में प्रदेश की सबसे बड़ी पंचायत के सदस्य बन गए। तब से वह लगातार तीन बार 1993, 1996, 2002 में विधायक चुने गए। वह रामप्रकाश गुप्ता और राजनाथ सिंह की सरकार में राज्यमंत्री भी बनाए गए थे। निर्दल विधायकों का नेतृत्व करने वाले राजा भैया के संपर्क में आने के बाद वह उनके भी करीबी हो गए थे। उनके पिता शराब के बड़े कारोबारियों में आज भी जाने जाते हैं।
विज्ञापन

पिपराइच में पप्पू का हर बार मुकाबला जमुना निषाद से ही होता था। जमुना निषाद लगातार छह बार विधानसभा और तीन बार लोकसभा का चुनाव हारने के बाद 2007 के चुनाव में हाथी पर सवार हो गए। इस बार सहानुभूति की आधी में पप्पू का किला ध्वस्त हो गया। 2010 में जब जमुना का मार्ग दुर्घटना में निधन हुआ तो उस समय पप्पू भी बसपा में आ गए थे। 2011 में हुए उपचुनाव में जमुना की पत्नी राममति ने सपा का दामन थाम लिया। इस चुनाव में पप्पू निर्दल प्रत्याशी के रूप में लड़े, मगर हार गए। यही नहीं, 2012 का चुनाव पप्पू ने बसपा के टिकट पर लड़ा, लेकिन इस बार फिर उन्हें जमुना निषाद की पत्नी से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


2007 से ही पप्पू के सितारे गर्दिश में थे। कभी महंत आदित्यनाथ के विरोधियों में शामिल रहे पप्पू की इधर बीच भाजपा से नजदीकी बढ़ गई थी। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में जगह-जगह उनकी होर्डिंग और पोस्टर लगे थे। माना जा रहा था कि इस बार वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। पिपराइच में भाजपा के कई दावेदार हैं, पर उनकी स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed