{"_id":"5aa5323c4f1c1b27088b4957","slug":"evm-vvpat-machines-on-50-booths-were-damaged","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 बूथों पर दगा दे गईं ईवीएम, वीवीपैट मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 बूथों पर दगा दे गईं ईवीएम, वीवीपैट मशीनें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sun, 11 Mar 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
मतदान के दौरान कई जगहों पर ईवीएम खराब हुईं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कम वोटिंग प्रतिशत के लिए ईवीएम और वीवीपैट में आई खराबी भी प्रमुख वजह रही। तमाम तैयारियों के बाद सुबह सात बजे वोटिंग शुरू होते ही कई बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीन दगा दे गईं जिससे करीब 50 बूथों पर आधे घंटे से लेकर तीन घंटे तक मतदान प्रभावित हुआ। कुछ बूथों पर इन मशीनों में मामूली खराबी ही आई मगर ठीक से प्रशिक्षण न ले पाने से पीठासीन अधिकारी ही नहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट भी उसे नहीं समझ पाए। ज्यादा परेशान वीवीपैट मशीनों ने ही किया। इंजीनियरों की बड़ी फौज होने के बाद जहां भी वीवीपैट में खराबी आई उसे बदलना ही पड़ा। सर्वाधिक खराबी सहजनवां विधानसभा के बूथों के ईवीएम और वीवीपैट में दर्ज की गई। यह पहला मौका था जब सभी बूथों पर ईवीएम के साथ वीवीपैट मशीनें लगाई गई थीं।
सहजनवां के कस्बा संग्रामपुर के बूथ 332 पर खराब हुई ईवीएम को तीन घंटे तक नहीं बदला जा सका। भटहट के महरी गांव में खराब हुआ वीवी पैट 11.15 पर दुरुस्त किया जा सका। सहजनवां के डोहरिया कला, कैंपियरगंज के राजपुर, पीपीगंज, पिपराइच इलाके के कई जगहों पर ईवीएम के खराब होने से मतदान एक से डेढ़ घंटे की देरी से शुरू कराया जा सका। पीपीगंज वार्ड नंबर तीन में ईवीएम खराब होने से तीन घंटे देर से मतदान शुरू हुआ।
यहां खराब हुई ईवीएम, वीवीपैट मशीनें
सहजनवां के पाली में नेवास टिकरिया, जोगिया गांव, बाबा अमृतदास इंटर कालेज के बूथ संख्या 74, कुआबार के बूथ संख्या 127, प्राथमिक विद्यालय पाली प्रथम के बूथ संख्या 58, डोहरिया कला के बूथ संख्या 86, कैंपियरगंज के बूथ नंबर 120, चौमुखा बूथ संख्या 141, पिपराइच के बूथ संख्या 81, 319,130, 308, 313, चकजलाल के बूथ संख्या 135, 119 ,130, इस्लामपुर के बूथ संख्या 90, मुहम्मद बरवां के बूथ संख्या 282, हरखापुर के बूथ संख्या 364, तेनुआ के बूथ संख्या 282, गोरखपुर ग्रामीण विधान सभा के रानीबाग के बूथ संख्या 321, भौवापार के बूथ संख्या 271, सेमरा, सदर विधान सभा के नीना थापा इंटर कालेज के बूथ संख्या 420, 421, बशारतपुर के सेंट जांस इंटर कालेज का बूथ नंबर 161, माध्यमिक विद्यालय पथरा में ईवीएम की खराबी की वजह से बूथ नंबर 322, सेंट्रल एकेडमी समेत कुछ अन्य बूथों पर भी ईवीएम, वीवीपैट मशीनें खराब हो गईं।