{"_id":"5847161e4f1c1be359449052","slug":"events-organized-on-the-occassion-of-the-establishment-of-maharana-pratap-eduction-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 07 Dec 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
डीवीएनपीजी कालेज में हिन्दी सुलेख प्रतियोगिता मे भाग लेते छात्र छात्राए।
- फोटो : Rajesh Kumar
महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक समारोह में मंगलवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में अंत्याक्षरी, कबड्डी, हिंदी-अंग्रेजी सुलेख, दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय में आशुभाषण और डीवीएनपीजी कॉलेज में सामान्य ज्ञान एवं हिंदी निबंध प्रतियोगिता हुई।
कबड्डी बालक कनिष्ठ वर्ग में एमपी इंटर कॉलेज गोरखपुर विजेता एवं सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभाषचंद्र बोस नगर उपविजेता रही। वरिष्ठ वर्ग में डीवीएनपीजी कॉलेज विजेता एवं गोरक्षपीठाधीश्वर महंत अवेद्यनाथ महाविद्यालय चौक बाजार उपविजेता रही। अंत्याक्षरी में एमपी इंटर कॉलेज गोरखपुर विजेता एवं एमपी बालिका इंटर कॉलेज गोरखपुर उपविजेता रही। आशुभाषण में प्रथम स्थान पर दिग्विजयनाथ एलटी प्रशिक्षण महाविद्यालय के अष्टभुजा पांडेय रहे।
डीवीएनपीजी कॉलेज के शशांक त्रिपाठी दूसरे स्थान पर रहे। हिंदी सुलेख प्रथम वर्ग में जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल के आदित्य सिंह प्रथम और आर्मी पब्लिक स्कूल की समृद्धि दूसरे स्थान पर रहीं। द्वितीय वर्ग में सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुभाषचंद्र बोस नगर के अभिषेक कुमार दुबे प्रथम और जीएन नेशनल की साक्षी दूसरे स्थान पर रहीं। सामान्य ज्ञान प्रथम वर्ग में आर्मी स्कूल के हार्दिक पांडेय पहले और जीएन नेशनल के तन्मय श्रीवास्तव दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
द्वितीय वर्ग में पहला स्थान सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के अभिषेक कुमार दुबे, दूसरा स्थान आर्मी पब्लिक स्कूल के रोहन कुमार ने हासिल किया। तृतीय वर्ग में पहला स्थान आर्मी स्कूल के निखिल और द्वितीय स्थान एमपी इंटर कॉलेज गोरखपुर के विनय शंकर उपाध्याय ने हासिल किया। चतुर्थ वर्ग में डीवीएनपीजी कॉलेज की सारिका सिंह एवं रूपा सिंह क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहीं।