{"_id":"5d66eaae8ebc3e93dd48d455","slug":"eve-teasing-in-gorakhpur-gorakhpur-city-news-gkp319369962","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी करने वाले शोहदों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी करने वाले शोहदों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी करने वाले शोहदों को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पीटा
भटहट। गुलरिहा इलाके के एक गांव में कोचिंग से पढ़कर लौट रही छात्राओं के साथ छेड़खानी करने वाले शोहदों को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। घटना की सूचना पर आए एक छात्रा के परिजनों ने 1090 पर फोन कर जानकारी दी। सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपितों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आरोपी महराजगंज के श्यामदेउरवा के रहने वाले हैं।
गुलरिहा थाना क्षेत्र के एक गांव की कुछ छात्राएं बुधवार को कोचिंग पढ़कर घर वापस लौट रहीं थीं। इलाके के चिलबिलवा गांव के पास दो युवकों ने साइकिल रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्राओं का शोर सुनकर सड़क के किनारे खेत में काम कर रहे कुछ ग्रामीणों ने शोहदों को पकड़ पिटाई कर दी। उनके चार साथी भाग निकले। जानकारी पर पहुंचे छात्राओं के घर वालों ने 1090 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। एसओ गुलरिहा ने बताया कि दोनों आरोपित हिरासत में है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।