{"_id":"57af3a5e4f1c1b502dee4511","slug":"entry-will-be-banned-of-attandent-in-district-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के वार्ड में तीमारदारों की इंट्री पर लगेगी पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के वार्ड में तीमारदारों की इंट्री पर लगेगी पाबंदी
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Sat, 13 Aug 2016 08:48 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के वार्ड में मरीजों को संक्रमण से बचाने और तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके लिए न्यू बिल्डिंग के बाहर चबूतरा बनाने का निर्णय लिया गया है। वार्ड में तीमारदार के इंट्री पर पाबंदी तो तत्काल लगाई जा सकती है मगर उनके बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी।
न्यू बिल्डिंग में अलग-अलग कई वार्ड बने हुए हैं। वार्ड के बाहर कुछ चबूतरे भी हैं, मगर तीमारदारों की संख्या के हिसाब से कम है। एसआईसी डॉ. एचआर यादव ने निर्णय लिया है कि न्यू बिल्डिंग के सामने बने स्टैंड जिसका इस्तेमाल बेहद ही कम होता है, उसमें टिनशेड लगाकर चबूतरा बनाया जाए। इससे स्टैंड के साथ ही तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था भी हो जाएगी। इसके अलावा न्यू बिल्डिंग के पास की जगह पर भी एक चबूतरा बनाया जाएगा।
शनिवार को एसआईसी ने इसे लेकर निरीक्षण भी किया और इंजीनियर को जल्द निर्माण करने का आदेश दिया है। इसके बाद वार्ड में तीमारदारों के बेवजह प्रवेश पर पाबंदी भी लगाई जाएगी। क्योंकि वार्ड में तीमारदार के आने-जाने से मरीज को संक्रमण का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
‘वार्ड में मरीज के साथ तीमारदारों के रहने पर संक्रमण का खतरा रहता है। मगर उनके बैठने की व्यवस्था नहीं है। इसे देखते हुए टिनशेड को नया कर चबूतरा बनाने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा काउ कैचर, गेट और आईसीयू में एक निकास द्वारा बनाने का फैसला लिया गया है। सभी काम जल्द पूरा कर लिए जाएंगे।’
- डॉ. एचआर यादव, एसआईसी
विज्ञापन
न्यू बिल्डिंग में अलग-अलग कई वार्ड बने हुए हैं। वार्ड के बाहर कुछ चबूतरे भी हैं, मगर तीमारदारों की संख्या के हिसाब से कम है। एसआईसी डॉ. एचआर यादव ने निर्णय लिया है कि न्यू बिल्डिंग के सामने बने स्टैंड जिसका इस्तेमाल बेहद ही कम होता है, उसमें टिनशेड लगाकर चबूतरा बनाया जाए। इससे स्टैंड के साथ ही तीमारदारों के बैठने की व्यवस्था भी हो जाएगी। इसके अलावा न्यू बिल्डिंग के पास की जगह पर भी एक चबूतरा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
शनिवार को एसआईसी ने इसे लेकर निरीक्षण भी किया और इंजीनियर को जल्द निर्माण करने का आदेश दिया है। इसके बाद वार्ड में तीमारदारों के बेवजह प्रवेश पर पाबंदी भी लगाई जाएगी। क्योंकि वार्ड में तीमारदार के आने-जाने से मरीज को संक्रमण का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
आईसीयू में बनेगा निकास द्वार
न्यू बिल्डिंग में बने आईसीयू में एक ही गेट है। उसी का इस्तेमाल आने और जाने दोनों के लिए किया जाता है। अब एक गेट और बनाया जाएगा। ताकि प्रवेश और निकास द्वार को अलग किया जा सके।जानवरों की इंट्री पर लगेगी रोक
जिला अस्पताल में एक गेट को छोड़कर सभी गेट पर काउ कैचर लगाया जा चुका है। मगर महिला अस्पताल के सामने वाले रास्ते पर काउ कैचर न होने से जानवर परिसर में पहुंच जा रहे है। एसआईसी ने इस प्रवेश द्वार पर गेट और काउ कैचर बनाने का आदेश दिया है। इसके बनने के बाद अस्पताल में जानवर नहीं आ पाएंगे।‘वार्ड में मरीज के साथ तीमारदारों के रहने पर संक्रमण का खतरा रहता है। मगर उनके बैठने की व्यवस्था नहीं है। इसे देखते हुए टिनशेड को नया कर चबूतरा बनाने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा काउ कैचर, गेट और आईसीयू में एक निकास द्वारा बनाने का फैसला लिया गया है। सभी काम जल्द पूरा कर लिए जाएंगे।’
- डॉ. एचआर यादव, एसआईसी