{"_id":"57753f154f1c1b0b7279a802","slug":"entertainment-notice-on-tex-evasion","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनोरंजन कर चोरी पर 48 केबल आपरेटरों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मनोरंजन कर चोरी पर 48 केबल आपरेटरों को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Thu, 30 Jun 2016 09:17 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : Bureau
मनोरंजन कर की चोरी पर जिला प्रशासन ने शहर के 48 के बल आपरेटरों को नोटिस भेजा है। बताया जा रहा है कि कुछ और केबल आपरेटरों पर कार्रवाई की तैयारी है।
मनोरंजन कर विभाग के मुताबिक शहर में दो नेटवर्क डेन और नेट विजन के तहत 90 के बल आपरेटर काम कर रहे हैं। इन केबल आपरेटरों के पास 97 हजार कनेक्शन हैं मगर उन्होंने सिर्फ 46 हजार उपभोक्ताओं को ही अपने रजिस्टर में दर्शाया है और उन्हीं का मनोरंजन कर भी जमा करते हैं। कमिश्नर के निर्देश पर हुई जांच में इसका खुलासा हुआ जिसके बाद प्रशासन ने संबंधित को नोटिस भेज उनसे अपना पक्ष रखने को कहा है।
एडीएम फाइनेंस डॉ चंद्रभूषण का कहना है कि के बल आपरेटरों ने जो जितनी भी मनोरंजन कर की चोरी की है, सभी की वसूली की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि अगर कोई केबल आपरेटर किसी उपभोक्ताओं को रजिस्ट्रेशन कार्ड और पेमेंट रसीद न दे तो वह इसकी शिकायत मनोरंजन कर विभाग से कर सकता है।