{"_id":"572b8f9e4f1c1b4e345cd975","slug":"encroachment-in-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Updated Thu, 05 May 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
लगा जाम
- फोटो : अमर उजाला
शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम, जीडीए और पुलिस संयुक्त रूप से शुक्रवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू करेगा। इस संबंध में एसपी सिटी ने नगर आयुक्त बीएन सिंह को पत्र लिखा है। नगर आयुक्त ने सहायक नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह को योजना तैयार कर अभियान चलाने का निर्देश दिया। स्वर्ण सिंह ने बताया कि पहले चरण में उन मार्गों पर अभियान चलाया जाएगा जहां पहले अतिक्रमण हटाया गया था।
जीडीए की टीम गठित
जीडीए उपाध्यक्ष डीएस उपाध्याय के मुताबिक अवैध पार्किंग पर कार्रवाई के लिए टीम गठित कर दी गई है, जबकि सार्वजनिक स्थानों से अतिक्रमण हटाने के लिए नगर निगम्र औ पुलिस को जीडीए का प्रवर्तन दल सहयोग करेगा। टीम का नेतृत्व सहायक अभियंता राकेश प्रताप एवं एसपी अरविंद करेंगे। टीम में अवर अभियंता ज्ञानेश्वर सिंह, डीएन शुक्ला, रंजीत सिंह, राम इकबाल सिंह और एसपी चौधरी को शामिल किया गया है।
कोट :
अतिक्रमण हटाओ अभियान की जिम्मेदारी सहायक नगर आयुक्त स्वर्ण सिंह को दी गई है। अभियान के दौरान पूरी तरह से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
- बीएन सिंह, नगर आयुक्त