{"_id":"5deaa81b8ebc3e1c0d2b2cef","slug":"encounter-mp-ravi-kishan-support-to-haidrabad-police-gorakhpur-city-news-gkp3322381168","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद रविकिशन ने किया हैदराबाद पुलिस का समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद रविकिशन ने किया हैदराबाद पुलिस का समर्थन
विज्ञापन
सांसद ने किया हैदराबाद एनकाउंटर का समर्थन
गोरखपुर। हैदराबाद में दुष्कर्म के आरोपियों का एनकाउंटर कर पुलिस ने उन्हें उचित सजा दी है। जिस जगह दरिंदों ने घटना को अंजाम दिया था उसी जगह उनका एनकाउंटर होना चिकित्सक को सच्ची श्रद्धांजलि है। इससे लोगों में अब एनकाउंटर का डर बना रहेगा। यह बातें सदर सांसद रवि किशन ने हैदराबाद में एनकाउंटर के बाद कही।
उन्होंने कहा कि रेप की घटना में शामिल किसी भी दोषी के लिए क्षमा का कोई प्रावधान नहीं होना चाहिए। चाहे वह बालिग हो या नाबालिग। ऐसी घटना को अंजाम देने वाला निश्चित रूप से दरिंदा है। साथ ही कड़े कानून बनाकर दुष्कर्म करने वाले लोगों को एक सप्ताह के भीतर फांसी दे दी जानी चाहिए।
इससे ऐसा करने वाले लोगों के भीतर भय पैदा होगा जिससे वह किसी भी घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचेंगे। ऐसा कानून लागू होने से 120 करोड़ की जनता का पुलिस पर विश्वास बना रहेगा। इस घटना को रोकने के लिए यह बेहतर कदम होगा।
विज्ञापन
छात्रों ने भी एनकाउंटर को सही बताया
सनराइज पावर सोशल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट पादरी बाजार की ओर से संस्था के प्रबंधक जितेंद्र शर्मा तथा तनु शर्मा के नेतृत्व में छात्रों का संवाद आयोजित किया गया, जिसमें संस्था के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हुए हैदराबाद एनकाउंटर को सही ठहराया। अपने विचार रखते हुए बीभा ने कहा कि आरोपियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा का प्रावधान होना चाहिए। वर्षा तथा पुष्पा ने आरोपियों को फांसी की सजा को उचित बताया। राहुल ने कहा कि हैदराबाद में पुलिस एनकाउंटर बिल्कुल सही है। आरोपियों को तत्काल सजा मिलनी चाहिए। संवाद में रेनू, अंकुर, मुनिता, काजल, शिवम आदि छात्रों ने विचार रखे।