फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   electricity will be provided to farmer till july

जुलाई तक किसानों को मिलेगी भरपूर बिजली 

Mon, 20 Jun 2016 08:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 20 Jun 2016 08:11 PM IST
विज्ञापन
electricity will be provided to farmer till july
जीडीए सभागार में कमिश्नर के साथ जिलाधिकारी गोरखपुर, जिलाधिकारी कुशीनगर जिलाधिकारी महराजगंज, जिलाधिकारी देवरिया। - फोटो : shivharsh
जिलों में खाद, बीज और पानी के इंतजाम के लिए सोमवार को जीडीए सभागार में कमिश्नर पी. गुरू प्रसाद की अध्यक्षता में कृषि विभाग के अधिकारियों और किसानों की साझा गोष्ठी हुई। किसानों ने गन्ना भुगतान, नहरों में पानी, नलकूप मरम्मत, बिजली की समस्या को प्रमुखता से रखा।
विज्ञापन


कमिश्नर ने कहा कि मंडल के सभी जिलों में खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता है। गन्ना किसानों को भुगतान में देरी पर और किसानों की मांग पर उन्होंने कहा कि गन्ना मूल्य के बराबर उन्हें चीनी उपलब्ध करा दी जाएगी। मंडलायुक्त ने कहा कि नलकूप की मरम्मत के लिए शासन ने अब धन दुगुना कर दिया है। किसानों की मांग पर मंडलायुक्त ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता से कहा कि शासन से अनुमति लेकर जुलाई तक दिन में किसानों को बिजली दी जाए। कमिश्नर ने संयुक्त निदेशक कृषि से कहा कि शासन ने फास्फेटिक खाद पर प्रति बोरी 50 रुपये  की छूट दी है, इसका प्रचार प्रसार कराया जाए।
विज्ञापन


उन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की जानकारी देते हुए कहा कि खरीफ में दो और रबी फसल में 1.5 प्रतिशत प्रीमियम रखी गई है इसके अंतर्गत भूस्खलन, ओलावृष्टि, खाली जमीन पर बीमा की धनराशि 80 प्रतिशत तुरंत कर दी जाएगी। कमिश्नर ने मंडी आवक किसान उपहार योजना के तहत लॉट्री निकाली जिसमें 24 किसानों में कृषि यंत्र दिया गया। निचलौल के गोविंद प्रसाद को उपहार स्वरूप ट्रैक्टर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान किसानों के कई सवालों के जवाब भी कमिश्नर और संबंधित विभाग के अधिकारियों ने दिया। गोष्ठी में चारों जनपद के जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, एसडीएम और मंडलीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed