फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   electricity to aiims will supplied from mohaddipur power house

मोहद्दीपुर न्यू पावर हाउस से एम्स को मिलेगी बिजली

Sat, 05 Nov 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 05 Nov 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
electricity to aiims will supplied from mohaddipur power house
बिजली
एम्स को मोहद्दीपुर न्यू पावर हाउस से बिजली मिलेगी। फिलहाल विभाग बिजली सप्लाई में आने वाले खर्च का इस्टीमेट बनाने में जुटा हुआ है। एम्स के संचालन के लिए बिजली विभाग से 20 एमवीए विद्युत भार की मांग की गई है। इतना लोड बिजली महकमा अगर दे देता है तो एम्स को बिजली की किसी तरह से दिक्कत नहीं होगी। इस काम के लिए शासन स्तर से स्वीकृति भी मिल गई है। इसके लिए उत्तर-प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीटीसीएल) मोहद्दीपुर न्यू पावर हाउस स्टेशन को अपग्रेड करने जा रहा है।
विज्ञापन


वहां 40 की जगह पर अब 63 एमवीए का ट्रांसफॉर्मर लगेगा। इसके अलावा 33 केवीए का एक बे भी बनाएगा, जिससे बिजली को एक से दूसरी लाइन पर ट्रांसफर किया जा सके। इसके बाद उत्तर-प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन इस पावर हाउस से एम्स तक लाइन ले जाएगा। यूपीपीटीसीएल के अधिशासी अभियंता मदन सिंह ने बताया कि एम्स ने 20 एमवीए विद्युत भार का लोड मांगा है, जिसकी तैयारी में विभाग जुटा हुआ है। मुख्यालय से इसकी स्वीकृति भी मिल गई है।
विज्ञापन


एम्स को बिजली देने के लिए महकमा तैयार है। अभी इस्टीमेट बनाने का काम चल रहा है। इसके लिए करीब तीन करोड़ रुपये अनुमानित खर्च आ रहा है। इस्टीमेट बना कर जल्द ही एम्स भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आरके सिन्हा, अधीक्षण अभियंता, यूपीपीटीसीएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed