{"_id":"5d321baf8ebc3e6c98748d94","slug":"electrician-and-hekper-death-in-road-accident-gorakhpur-city-news-gkp3145105118","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर इलेक्ट्रीशीयन समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आकर इलेक्ट्रीशीयन समेत दो की मौत
विज्ञापन
राजघाट पुल पर हुए सड़क हादसे में मृत भोले की फाइल फोटो
ट्रक की चपेट में आकर इलेक्ट्रेशियन सहित दो की मौत
गोरखपुर। तिवारीपुर इलाके के राजघाट पुल पर शुक्रवार को अपराह्न तीन बजे सिलिंडर लदे ट्रक चपेट में बाइक आ गई। बाइक सवार इलेक्ट्रेशियन व उसके हेल्पर की मौत हो गई। नौसड़ चौकी की पुलिस ने चालक को हिरासत में और ट्रक को कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
शाहपुर के मोहनापुर घोषीपुरवा निवासी अमजद खान (30) इलेक्ट्रेशियन थे। ट्रांसपोर्टनगर में उनकी दुकान है। शुक्रवार को वह नमाज पढ़ने के बाद सामान लेकर नौसड़ स्थित जगदंबा पेट्रोलपंप के पास काम करने जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ बगल की दुकान पर काम करने वाले गोला के विशुनपुर राजा निवासी भोले (21) भी थे। वे अभी राजघाट पुल पर पहुुंचे थे कि बाइक पीछे से जा रहे गैस सिलिंडर लदे ट्रक की चपेट में आ गई। दोनों छिटककर ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल पहुंचे अमजद के पिता शमशुद्दीन बड़े भाई खुर्शीद खान दहाड़े मार कर रोने लगे।
अमजद के पिता शमशुद्दीन चालक हैं। दो भाइयों में छोटे अमजद की तीन वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उनकी डेढ़ साल की बेटी है। पति के इंतकाल की खबर पर साबिया खातून रो-रो कर बेहोश हो जा रही थीं।

राजघाट पुल पर हुए सड़क हादसे में मृतक अमजद का फाइल फोटो
विज्ञापन