फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   electric bus in gorakhpur

गोरखपुर में दो रूटों पर चलेंगी 12 इलेक्ट्रिक बसें, तय रूट भी देख लें, कहां-कहां जाएगी बस

Tue, 10 Dec 2019 12:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Dec 2019 12:27 PM IST
विज्ञापन
electric bus in gorakhpur
electric bus shimla
शहर में इलेक्ट्रिक बसों में सफर करने का लुत्फ जल्द ही मिल सकेगा। नगरीय परिवहन प्रणाली के तहत कैबिनेट ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। नगर निगम ने इसके लिए रूट तय कर लिए हैं। बस की चार्जिंग के लिए स्टेशन वाली जगह भी चिह्नित कर ली गई है। प्रदेश सरकार से शहर में 25 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन की मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन


पहले इसके लिए महेसरा में जमीन की तलाश हुई थी, लेकिन लखनऊ से आए विशेषज्ञों ने संपर्क मार्ग संकरा होने के कारण इसे खारिज कर दिया। फिर मोगलहा में जमीन की तलाश पूरी हुई। नगर निगम के चीफ इंजीनियर सुरेश चंद ने बताया कि इस इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन के लिए शेड, प्लेटफार्म, एप्रोच रोड समेत अन्य चीजों का निर्माण कराया जाएगा। कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस ) की ओर से प्रदेश सरकार को करीब सवा छह करोड़ का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही बिजली विभाग से भी प्रस्ताव मांगा है।
विज्ञापन

इन रूटों पर चलेंगी बसें

electric bus in gorakhpur
electric bus
निर्धारित दो रूटों पर 12-13 बसें सुबह सात से रात के नौ बजे तक चलाई जाएंगी। स्टॉपेज का चयन भी हुआ है। जिस स्टॉपेज पर बस शेल्टर नहीं हैं, वहां इसे बनवा जाएगा। अगले चरण में बसों की संख्या में इजाफा होगा।

रानीडीहा- काली मंदिर- झुंगिया (रूट-1)
रानीडीहा तिराहा, एमएमएमयूटी, कूड़ाघाट, गुरुंग तिराहा, आरकेबीके, मोहद्दीपुर चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, यातायात तिराहा, काली मंदिर, पटेल चौराहा, धर्मशाला फ्लाईओवर, असुरन चौक, एचएन सिंह चौराहा, राप्तीनगर चौराहा, खजांची चौराहा, मुगलहा पेट्रोल पंप, मेडिकल कॉलेज, झुंगिया गेट, झुंगिया चौराहा तक।

नौसड़-धर्मशाला-महेसरा(रूट-2)
नौसड़, खजनी रोड, ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी, महेवा मंडी, रुस्तमपुर, दाउदपुर, पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, रोडवेज बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन, यातायात तिराहा, धर्मशाला बाजार चौराहा, तरंग क्रासिंग, गोरखनाथ फ्लाईओवर, गोरखनाथ थाना, गोरखनाथ चिकित्सालय, इंडस्ट्रियल स्टेट रोड, बरगदवा तिराहा, महेसरा डिपो तक।

मोगलहा में होगा चार्जिंग स्टेशन
मेडिकल कॉलेज के पास मोगलहा में इलेक्ट्रिक बसों का चार्जिंग स्टेशन बनेगा। एक एकड़ में बनने वाले इस स्टेशन के लिए करीब 6.25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। नगर निगम ने इस स्टेशन को तैयार करने की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्थान कंस्ट्रक्शन एवं डिजाइन सर्विसेज (सीएंडडीएस) को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed