फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Election of students union of Gorakhpur university is toady

दशक बाद आज मिलेगा यूनिवर्सिटी को छात्र नेतृत्व

Tue, 20 Sep 2016 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 20 Sep 2016 07:32 PM IST
विज्ञापन
Election of students union of Gorakhpur university is toady
गोरखपुर यूनिवर्सिटी
एक दशक के इंतजार के बाद एक बार फिर वह घड़ी आ गई जब गोरखपुर यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी अपना नेतृत्व चुनने जा रहे हैं। चंद घंटों में मतदान प्रक्रिया शुरू करने के लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तैयारी को अंतिम रूप दे दिया है। बैलट बॉक्स मतदान स्थल यानी दीक्षा भवन, कला संकाय व मजीठिया भवन में बनाए गए बूथों तक पहुंचा दिए गए हैं। पीठासीन अधिकारियों को बूथवार जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन भी तैयार है।
विज्ञापन


बुधवार को होने वाले मतदान के लिए यूनिवर्सिटी परिसर को मुख्य गेट से ही दो भागों में बांटा गया है। इसके लिए बाकायदा बैरिकेडिंग की गई है। गेट के बांयी ओर हुई बैरिकेडिंग से छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा, जबकि दाहिने ओर से छात्र प्रवेश करेंगे। छात्र कला संकाय और मजीठिया भवन में वोट डालेंगे। मतदान के लिए कुल 28 बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 14 पर छात्राएं तो 14 पर छात्र मतदान करेंगे। चुनाव अधिकारी प्रो. संजय बैजल ने बताया कि हर बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी की तैनाती की गई है, जिनके साथ सहयोग में दो या तीन शिक्षक और छह कर्मचारी रहेंगे।
विज्ञापन


मतदान स्थल तक पहुंचने में आसानी के लिए मुख्य गेट पर दो फ्लैक्स लगाए गए हैं, जिनमें बूथ की जानकारी दर्ज है। इसके अलावा मतदान स्थलवार भी फ्लैक्स लगाए गए हैं। नियम के मुताबिक प्रत्याशियों और उनके एजेंटों को मतदान कक्ष में जाने की अनुमति नहीं होगी लेकिन वे परिसर में विचरण कर सकेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर जिला प्रशासन ने यूनिवर्सिटी प्रशासन के साथ मंगलवार को परिसर में इंतजाम जायजा लिया और खामियाें को दूर करने के निर्देश दिए। मतदान प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू होकर शाम तीन बजे तक चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम घोषित हो जाएंगे परिणाम

तीन बजे मतदान समाप्त होने के दो घंटे बाद यानी शाम पांच बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। जैसे-जैसे मतगणना पूरी होती जाएगी, परिणाम की घोषणा भी होती रहेगी। मतदान के लिए पदवार अलग-अलग टीम बनाई गई है। चुनाव अधिकारी प्रो. संजय बैजल ने बताया कि अध्यक्ष पद के मतों की गणना के लिए 13 लोगों की टीम बनाई गई है, जिसमें चार शिक्षक और नौ कर्मचारी लगाए गए हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष के लिए 11 (तीन शिक्षक व आठ कर्मचारी), महामंत्री के लिए 16 (छह शिक्षक व 10 कर्मचारी) और पुस्तकालय मंत्री के 12 (चार शिक्षक व आठ कर्मचारी) सदस्यों की टीम होगी। प्रतिनिधि पद के मतों की गणना के लिए भी संकायवार टीम गठित की गई है। मतदान के समय प्रत्याशी और उसके एजेंट में से एक व्यक्ति को ही मौजूद रहने की अनुमति होगी। 

इन प्रत्याशियों में होगा मुकाबला

अध्यक्ष : जगदंबा सिंह श्रीनेत, कर्मवीर सिंह, योगेश्वर नाथ पांडेय, अभिषेक यादव, अरविंद कुमार, कृष्ण चंद्र, संगम सिंह
उपाध्यक्ष : अखिलदेव त्रिपाठी, सुमित राय, अमित कुमार यादव, हिमांशु त्रिपाठी, अनूप कुमार मद्धेशिया, राघवेंद्र प्रताप सिंह 
महामंत्री : ऋचा चौधरी, सुजीत कुमार सिंह, अभिषेक हरि सिंह, राजीव, विकास पांडेय, शिवशंकर गौड़, नितेश कुमार, प्रशस्त पांडेय, निखिल चंद्र उपाध्याय, पवन कुमार पांडेय, अनन्या शुक्ला, गौतम कुमार पांडेय, पवन कुमार

पुस्तकालय मंत्री : अनुभव कुमार पांडेय, इंद्रमोहन यादव, दीपक कुमार यादव, आमिर खान, आनंद कुमार पांडेय, कुंवर उपाध्याय, विवेक शर्मा
कला संकाय प्रतिनिधि : अभिषेक कुशवाहा, योगेश कुमार पांडेय,  अभिषेक कुमार, राघवेंद्र प्रताप सिंह, शिवम कुमार, राम कृपाल साहनी, मुन्ना लाल मौर्य, आशीष पटेल
विधि संकाय : शिवेंद्र कुमार पांडेय, अमित कुमार गुप्ता, चक्रसदन  दूबे, अनुराग उपाध्याय, अलिन्द कुमार, मनीष कुमार
वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि : जैनेंद्र देव, आदेश खरवार, आकाश कुमार श्रीवास्तव, चमार जयराम रामवादी
विज्ञान संकाय प्रतिनिधि : नीलेश कुमार पांडेय, प्रतिभा शुक्ला, दिग्विजय सिंह, संजीव मिश्र, सीतांशु, ग्रीष्मा वर्मा
शिक्षा संकाय प्रतिनिधि : अर्जुन पासवान, संदीप कुमार जायसवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed