{"_id":"5788ecd04f1c1b0e791400fb","slug":"eight-ambulanes-are-fixed-for-pm-s-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत निगरानी में रहेंगे आठ एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत निगरानी में रहेंगे आठ एंबुलेंस
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Fri, 15 Jul 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
pm modi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोरखपुर आगमन को देखते हुए स्वास्थ्य महकमे ने तैयारी तेज कर दी है। सेहत निगरानी में कोई कसर न रह जाए इसके लिए होमवर्क शुरू कर दिया गया है। उनकी सुरक्षा में आठ एंबुलेंस लगाए जाएंगे तो वहीं कार्डियोलाजिस्ट की कमी को देखते हुए सीएमओ ने एडी हेल्थ को पत्र लिखा है। ताकि दूसरे जिले से कार्डियोलाजिस्ट मिल सकें। चार डॉक्टर के अलावा तीन फार्मासिस्ट की भी मांग की गई है।
शुक्रवार को सीएमओ दफ्तर में प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर एडी हेल्थ, सीएमओ व एसआईसी ने विचार विमर्श किया। प्रधानमंत्री के लिए कहां-कहां और कितने एंबुलेंस लगाए जाएंगे इस पर चर्चा हुई। प्रधानमंत्री मोदी के फ्लीट के साथ चार एंबुलेंस और चार एंबुलेंस बाहर तैनात रहेंगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों की चार टीमें बनाई गई हैं। टीम में एक कार्डियोलाजिस्ट, फिजिशयन, हड्डी रोग विशेष, सर्जन और पैरामेडिकल स्टॉफ समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों को शामिल किया गया है। टीम एंबुलेंस के साथ ही रहेगी। इसके अलावा एक विशेष एंबुलेंस लखनऊ से मंगाई जा रही है जिसमें ओटी के सारे सामान मौजूद रहेंगे।
मोदी के लिए पांच सेफ हाउस बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। सेफ हाउस जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, गोरखनाथ मंदिर, गन्ना शोध संस्थान और फर्टिलाइजर में बनेगा। यहां पर भी डॉक्टरों की टीम मौजूद रहेगी।
विज्ञापन
ए पॉजिटिव ब्लड सुरक्षित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ब्लड ग्रुप ए पॉजिटिव है। इसे देखते हुए जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में ब्लड ग्रुप सुरक्षित कर लिया गया है। साथ ही इसी ग्रुप के एक जवान को भी साथ रखा जाएगा। ताकि किसी भी इमरजेंसी में ब्लड की कोई कमी न हो।
'प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर हृदय रोग विशेष और फार्मासिस्ट की मांग की गई है। उनका ग्रुप ए पॉजिटिव है, इस ग्रुप का ब्लड पहले से ही सुरक्षित कर लिया गया है।'
- डॉ. रवींद्र कुमार, सीएमओ