{"_id":"5d1516708ebc3e3c9053132e","slug":"education-loan-gorakhpur-news-gkp311837350","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई स्टूडेंट लोन स्कीम- चार लाख तक के लोन के लिए नहीं देना होगा कोई मार्जिन मनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई स्टूडेंट लोन स्कीम- चार लाख तक के लोन के लिए नहीं देना होगा कोई मार्जिन मनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई स्टूडेंट लोन स्कीम: पढ़ाई के लिए एसबीआई दे रहा 20 लाख तक का लोन
गोरखपुर। पैसे की तंगी अब आपकी पढ़ाई में आड़े नहीं आएगी। विभिन्न बैंक एजुकेशन लोन की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। पूरे पढ़ाई के दौरान आपको ब्याज भी नहीं चुकाना होगा क्योंकि केंद्र सरकार ब्याज की राशि पर शत प्रतिशत सब्सिडी देती है। एसबीआई की स्टूडेंट लोन स्कीम के तहत 10 से 20 लाख रुपये तक लोन मिल सकता है।
जिन विद्यार्थियों के अभिभावकों की आमदनी साढ़े चार लाख रुपये सालाना है उनको मानव संसाधन मंत्रालय की ओर से संचालित ‘सेंट्रल सेक्टर इंटरेस्ट सब्सिडी स्कीम (सीएसआईएस) के तहत चार लाख रुपये तक के एजूकेशन लोन के लिए कोई बैंक गारंटी भी नहीं देनी होगी। एक अभिभावक के एक से ज्यादा बच्चे अलग-अलग इस योजना का लाभ ले सकते हैं। प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना पोर्टल के माध्यम से भी इसके लिए आवेदन दिया जा सकता है।
इन कोर्स के लिए कर सकते हैं आवेदन
यूजीसी, एआईसीटीई, एआईबीएमएस, आईसीएमआर आदि से संचालित स्नातक, परास्नातक, पीजी डिप्लोमा
आईसीडब्ल्यूए, सीए, सीएफए, पीएचडी, पॉयलट ट्रेनिंग,
आईआईएम, आईआईटी आईआईएससी, एक्सएलआरआई, एनआईटी, बीआईटीएस
लोन राशि
मेडिकल कॉलेज- 30 लाख
विदेश में अध्ययन के लिए- 20 लाख
अन्य कोर्स - 10 लाख
मार्जिन मनी
चार लाख तक- शून्य
चार लाख से ज्यादा- भारत में पढ़ाई के लिए 5 प्रतिशत और विदेश में पढ़ाई के लिए 15 प्रतिशत
सिक्योरिटी
साढ़े सात तक के लोन के लिए अभिभावक को सिर्फ जिम्मेदारी पत्र देना होता है। न तो थर्ड पार्टी गारंटर और न सिक्योरिटी की जरूरत पड़ती है। साढे़ सात लाख से ज्यादा लोन के लिए बैंक गारंटी के रूप में जमीन, जायदाद, बांड आदि देना पड़ता है।
विज्ञापन
एजूकेशन लोन स्टेट बैंक की प्राथमिकताओं में है। कोई भी व्यक्ति अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए लोन ले सकता है। एक व्यक्ति के दो या उससे भी ज्यादा बच्चे इस लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन्हें इस तरह के लोन की जरूरत है, वो स्टेट बैंक की किसी भी शाखा में या फिर प्रधानमंत्री विद्या लक्ष्मी योजना पोर्टल के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं।
पीसी बरोड़, डीजीएम, भारतीय स्टेट बैंक