फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   education

45 फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार, कई और घेरे में

Mon, 02 Sep 2019 02:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
education
45 फर्जी शिक्षकों पर कार्रवाई की तलवार, कई और घेरे में
विज्ञापन

गोरखपुर। बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत फर्जी शिक्षकों की कुंडली विभाग ने तैयार कर ली है। अब तक की जांच में विभाग की ओर से 45 संदिग्ध शिक्षकों की सूची तैयार की गई है, जिनके शैक्षणिक दस्तावेजों पर विभाग को संदेह हैं। इन्हें नोटिस जारी करने के साथ ही सूची एसटीएफ को सौंपी जाएगी। सूत्रों की मानें तो संदिग्ध शिक्षकों की संख्या और बढ़ने के आसार हैं। उनके दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया चल रही है।
फर्जी शिक्षकों की जांच में एसटीएफ के आने के बाद से कई लोगों ने फर्जी प्रमाण पत्रों पर नौकरी कर रहे लोगों की शिकायत विभाग को की है। बीएसए के मोबाइल फोन पर भी कई शिकायतें दर्ज कराई गई हैं। शिकायतों की प्राथमिक पड़ताल के बाद विभाग ने 45 शिक्षकों की एक सूची तैयार कर ली है। जिसमें जिले के लगभग सभी ब्लॉकों के शिक्षक शामिल हैं। इनमें से अधिकतर शिक्षक 2010 के पहले कार्यरत हुए थे। सूची में नाम होने की जानकारी पाकर कुछ शिक्षक कार्यालय पहुंचे भी थे, लेकिन उनके प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए गए। इन सभी शिक्षकों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण के लिए बुलाया जा रहा है। साथ ही उनके प्रमाण पत्रों का सत्यापन भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

::: कोट
फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे नौकरी करने वाले कई शिक्षकों की शिकायत मिली है। विभागीय स्तर पर हुई जांच में 45 शिक्षक संदेह के दायरे में हैं। इन्हें नोटिस जारी करने के साथ ही ये सूची एसटीएफ को सौंपी जाएगी। - बीएन सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed