{"_id":"5e03134c8ebc3e878e3827da","slug":"easy-to-make-gorakhpur-voter-three-chance-to-give-administration","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसानी से वोटर बनने के लिए मिलेंगे तीन खास मौके, भरने होंगे ये फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसानी से वोटर बनने के लिए मिलेंगे तीन खास मौके, भरने होंगे ये फार्म
Wed, 25 Dec 2019 01:16 PM IST
विजय जैन
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:16 PM IST
विज्ञापन
voter card
- फोटो : demo
गोरखपुर में एक महीने तक चलने वाले वोटर अभियान के दौरान आसानी से मतदाता बनने के लिए तीन विशेष मौके मिलेंगे। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 23 दिसंबर से शुरू होकर 22 जनवरी तक चलने वाले मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के दौरान 29 दिसंबर, पांच और 12 जनवरी को विशेष अभियान का आयोजन होगा।
इस दिन जिले के सभी बूथों पर सुबह 10 बजे से चार बजे तक संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) जरूरी फार्म के साथ मौजूद रहेंगे। किन्हीं वजहों से अभी भी मतदाता बनने से बच गए लोग अपने-अपने बूथ से ही फार्म लेकर उसे भरने के बाद वहीं जमा भी कर सकते हैं।
सत्यापन के बाद मतदाता सूची में नाम दर्ज होने के साथ ही 15 से 20 दिन में वोटर कार्ड भी बन जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2020 को होगा। पुनरीक्षण अभियान में वोटर बनने के साथ ही मतदाता सूची और वोटर कार्ड से जुड़ी खामियां भी दुरुस्त कराई जा सकेंगी।
विज्ञापन
भरने होंगे ये फार्म
वोटर बनने के लिए : फार्म 6
वोटर लिस्ट से नाम कटवाने के लिए : फार्म 7
वोटर लिस्ट में नाम-पता संशोधित कराने के लिए : फार्म 8