फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   droug inspectors raid on barhalganj and kaudiram

बड़हलगंज और कौड़ीराम में ड्रग इंस्पेक्टर ने की छापेमारी 

Mon, 19 Jun 2017 08:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 19 Jun 2017 08:31 PM IST
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने सोमवार को बड़हलगंज और कौड़ीराम में छापेमारी की। बड़हलगंज में उन्होंने कैलाशी ब्लड बैंक का निरीक्षण किया तो वहीं कौड़ीराम में दो मेडिकल स्टोर देखे। कौड़ीराम में एक मेडिकल स्टोर बंद मिलने पर उसका लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की। वहीं अन्य के निरीक्षण में भी खामियां मिलने पर लाइसेंसिंग अथॉरिटी को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई है।
विज्ञापन


सोमवार को ड्रग इंस्पेक्टर संदीप कुमार बड़हलगंज पहुंचे। यहां कैलाशी ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां कई खामियां मिलीं। ब्लड बैंक में मानक के अनुरूप तापमान मेंटेन नहीं मिला। एक मशीन भी खराब मिली, रिकॉर्ड्स भी दुरुस्त नहीं थे। इसके साथ ही यहां तैनात मेडिकल अफसर अनुपस्थित मिले। यहां सिर्फ एक यूनिट खून मिला। ड्रग इंस्पेक्टर ने इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों समेत लाइसेंसिंग अथॉरिटी को भेजने की बात कही।
विज्ञापन


 इसके बाद वे पहले से मिली शिकायत के आधार पर वे कौड़ीराम में आशुतोष मेडिकल स्टोर और जायसवाल मेडिकल स्टोर पर पहुंचे, जिसमें जायसवाल मेडिकल स्टोर बंद मिला। इस पर ड्रग इंस्पेक्टर ने उसका लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की। आशुतोष मेडिकल स्टोर की जांच में गंदगी समेत कुछ और कमियां मिलीं। वहां से दवाओं के दो नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया। चार दवाओं के बिल न दिखाने पर उनकी बिक्री पर रोक लगाई गई। वहां फार्मासिस्ट मौजूद नहीं थे। इन कमियों को लेकर ड्रग इंस्पेक्टर ने लाइसेंसिंग अथॉरिटी को रिपोर्ट भेजने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed