{"_id":"5790e8ec4f1c1b3c2bc4b42d","slug":"drivers-and-conductors-operating-contract-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदा चालक, परिचालकों बंद किया संचालन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदा चालक, परिचालकों बंद किया संचालन
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
Updated Thu, 21 Jul 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
संविदा चालक, परिचालकों बंद किया संचालन
- फोटो : Rajesh Kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। ईटीएम कम होने और चार्जर की व्यवस्था न होने से नाराज संविदा चालकों, परिचालकों ने कचहरी रोडवेज बसों का संचालन ठप कर दिया। इसकी वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंचे एआरएम ने संविदा चालकों, परिचालकों से वार्ता की और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन देकर संचालन शुरू कराया।
संविदा चालक परिचालक संघर्ष समिति राप्तीनगर डिपो के बैनर तले कचहरी बस स्टैंड पर गुरुवार की दोपहर संचालन ठप कर धरना देने लगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि एसी जनरथ बसों का संचालन डिपो स्तर से किया जा रहा है। प्रशिक्षित चालकों के न होने की वजह से बसें समय से नहीं चल रही हैं। इसके साथ ही ईटीएम मशीनों का चार्जर विगत दो माह से नहीं है। जिसकी वजह से परिचालकों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। रोडवेज कर्मचारियों द्वारा चालकों का शोषण डीजल रिकवरी के रूप में किया जा रहा है।
समिति के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया ईटीएम को लेकर समस्या रीजन के हर डिपो में है। लेकिन परिवहन निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है। संविदा चालक परिचालकों के इस आंदोलन का समर्थन गोरखपुर इंप्लाइज यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिनेश मणि ने किया है। उन्होंने कहा कि संविदा चालकों, परिचालकों की मांग जायज है। इस आंदोलन को पूरा समर्थन है। प्रदर्शन के दौरान सुशील कुमार यादव, दिनेश सिंह सूर्यवंशी, आशुतोष सिंह, लाल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दो घंटे परेशान हुए यात्री
संविदा चालकों, परिचालकों द्वारा बसों का संचालन ठप किए जाने से बस स्टैंड पर यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कौड़ीराम के रहने वाले अजय ने बताया कि उन्हें बहुत ही जरूरी काम से जाना था लेकिन बसों के न चलने की वजह से उन्हें देरी हो गई। इस दौरान वाराणसी के रहने वाले राम दुलारे ने बताया कि संचालन बंद होने की वजह से उनका काम प्रभावित हो गया।
संविदा चालक परिचालकों की कुछ मांग थी। कुछ देर के लिए संचालन प्रभावित हुआ था। बातचीत कर मामले को सुलझा लिया गया।
- मुकेश कुमार, एआरएम राप्तीनगर