{"_id":"586aa55b4f1c1b1c7e1588d4","slug":"drinker-driver-will-be-punished","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ड्राइवरों पर कार्रवाई के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी ड्राइवरों पर कार्रवाई के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 03 Jan 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
liquor ban
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रियों की जान को सांसत में डालने वाले रोडवेज के चालकों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई करने का प्रबंधन ने मन बनाया है। यहां तक अगर शराब पीकर बस चलाते हुए पकड़े गए तो उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की जा सकती है।
इन दिनों सर्दी अधिक पड़ने पर अक्सर रोडवेज के ड्राइवर शराब पी लेते हैं। इससे कोहरे में हादसे बढ़ जाते हैं। इस तरह की जानकारी बीते दिनों प्रबंध निदेशक को मिली थी। इस पर प्रबंध निदेशक रविंद्रनायक ने प्रदेश के सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को पत्र लिखा है, जिसमें साफ तौर पर अब शराब पीकर बस चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जिम्मेदारी आरएम को दी गई है। साथ ही इनसे यह भी रिपोर्ट मांगी गई है कि अधिकारियों द्वारा कब-कब बसों की चेकिंग कराई गई और इस दौरान कितने चालक शराब के नशे में ड्राइविंग करते मिले। इन पर निगम की ओर से क्या कार्रवाई की गई।
क्षेत्रीय प्रबंधक एसके राय ने बताया कि प्रबंध निदेशक के पत्र को गोरखपुर और बस्ती मंडल के सभी डिपो प्रबंधकों को भेज दिया गया है। उन्हें रात्रिकालीन बसों की नियमित चेकिंग, नशे में बस चलाने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।