फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   dress is final for convocation of MMMUT

मालवीय जी बन मेडल लेंगे ‘मालवियंस’

Wed, 03 Aug 2016 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Wed, 03 Aug 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
dress is final for convocation of MMMUT
मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी
एमएमएमयूटी अपने पहले दीक्षांत समारोह की तैयारी जुट गया है। 11 सितंबर को प्रस्तावित इस दीक्षांत में मेधावियों के परिधान को लेकर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अंतिम फैसला ले लिया है। प्रदेश के अन्य यूनिवर्सिटियों की तरह यहां के मेधावी भी देशी परिधान में ही मेडल लेंगे। खास बात यह होगी कि टॉपर की पोशाक मालवीय जी से मिलती-जुलती होगी।
विज्ञापन


यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपने पहले दीक्षांत समारोह से ही कुर्ता, टोपी और उत्तरीय को परिधान निर्धारित किया है। प्रबंध बोर्ड ने जो परिधान तय किया है वह ठीक वैसा ही है जैसा कि महामना मदन मोहन मालवीय धारण करते थे। समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के चेयरमैन प्रो. अनिल डी सहस्त्रबुद्धे होंगे, जबकि कुलाधिपति राम नाईक समारोह की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बुलाने की तैयारी है, हालांकि उनका कार्यक्रम अभी अंतिम रूप नहीं ले सका है।
विज्ञापन


ऐसा होगा परिधान का स्वरूप 
मदन मोहन मालवीय जी के कुर्ते के तरह कुर्ता, जो कि सामने से खुुलने वाला ढीला-ढाला लेसदार होगा। कुर्ते में कॉलर को छोड़ते हुए ऊपर से नीचे तक दोनों तरफ पट्टी, बाजू के अंत में दोनों हाथों पर चौड़ी पट्टी तथा कुर्ते के निचले हिस्से में चारों ओर चौड़ी पट्टी होगी। टोपी का रंग उत्तरीय के रंग का होगा। इसका आकार भी मालवीय जी की टोपी के समान होगा। कंधे पर रखा जाने वाला उत्तरीय दोहरे पर्त में होगा, जिसकी लंबाई आठ फीट और चौड़ाई पांच इंच होगी। इस पर यूनिवर्सिटी का लोगो अंकित होगा। उत्तरीय का रंग कुर्ते की पट्टी और टोपी की तरह ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्सवार परिधान का रंग 
कोर्स    कुर्ते का रंग    उत्तरीय का रंग 
बीटेक    बादामी    मैरून
एमटेक    बादामी    फिरोजी
पीएचडी    बादामी    सफेद
एमसीए    बादामी    स्लेटी
एमबीए    बादामी    नारंगी
कुलाधिपति    गाढ़ा सुनहरा    गाढ़ा लाल
कुलपति    हल्का गुलाबी    हरा
मुख्य अतिथि    सिल्वर    नीला
विशिष्ट अतिथि    हल्का बैगनी    गुलाबी
कुलसचिव    हल्का नीला    पीला
प्रबंध बोर्ड    हल्का हरा    गाढ़ा भूरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed