फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   doctors denied to admit patient

इमरजेंसी में दो घंटे तक नहीं मिला इलाज

Tue, 07 Jun 2016 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 07 Jun 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
doctors denied to admit patient
मेडिकल कॉलेज
लापरवाही से एक मरीज की मौत के बाद भी मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों के बर्ताव में कोई बदलाव नहीं हुआ। रविवार की देर रात फिर एक मरीज का इलाज करने से इन्कार कर दिया गया। काफी सिफारिश के बाद मरीज को दो घंटे बार डॉक्टरों ने भर्ती तो किया मगर टिटनेस तक का इंजेक्शन बाहर से मंगवाया।
विज्ञापन


देवरिया शहर के रहने वाले रामवृक्ष के पुत्र अनूप के सिर में गंभीर चोट लगी थी। घर वाले उसे लेकर रविवार की रात 11 बजे के करीब मेडिकल कॉलेज पहुंचे। इमरजेंसी में आने पर जूनियर डॉक्टरों ने एक बार फिर सीनियर डॉक्टर के न होने की बात कहकर मरीज को भर्ती करने से इन्कार कर दिया। काफी मान-मनौव्वल के बाद डॉक्टरों ने दो घंटे बाद उसे भर्ती किया। इस दौरान मरीज दर्द से कराहता रहा।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने अनूप को भर्ती करते ही घरवालों को दवा और इंजेक्शन की लिस्ट पकड़ा दी। बाहर से दवाएं लाने पर उसका इलाज शुरू हो पाया। घर वालों ने बताया कि जूनियर डॉक्टर मोबाइल पर व्यस्त थे और मरीज को देखने वाला कोई नहीं था। यह हाल सिर्फ अनूप का ही नहीं था। उसके पहले आए तीन मरीजों को भी जूनियर डॉक्टरों ने लौटा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई को शिकायत का इंतजार
देवरिया के मोईल थाना क्षेत्र के जयप्रकाश की मौत डॉक्टरों की लापरवाही से होने के बाद भी जहां मरीजों को लौटाने का सिलसिला जारी हैं। वहीं जिम्मेदार अफसर कार्रवाई के लिए शिकायत का इंतजार कर रहे हैं। उनकी माने तो घर वाले शिकायत करेंगे तभी किसी मामले की जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed