{"_id":"577a828f4f1c1b6d697fa50c","slug":"doctors-are-not-present-in-opd-patient-return","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर गायब, मरीज लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर गायब, मरीज लौटे
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Tue, 05 Jul 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में डॉक्टर के इन्तजार मे बैठा मरीज।
- फोटो : rajesh kumar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल के नेत्र विभाग की ओपीडी से सोमवार को कई मरीज बिना इलाज के ही लौट गए। यहां पर जिस डॉक्टर की ड्यूटी लगी थी उनका तबादला हो चुका है और वह कुछ देर मरीज देखने के बाद चले गए, जबकि दूसरे डॉक्टर की ड्यूटी एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने आए मरीज की जांच में लगा दी गई थी, जिससे मरीजों को बिना इलाज के ही लौटना पड़ा।
जिला अस्पताल में आंख के चार डॉक्टर हैं। एक डॉक्टर छुट्टी पर चल रहे हैं तो एक के आने-जाने का समय खुद अस्पताल प्रशासन को भी नहीं मालूम। बचे दो डॉक्टरों में एक का तबादला हो चुका है तो दूसरे डॉक्टर की ड्यूटी एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाने आए मरीजों की जांच में लगा दी गई थी। हालांकि तबादला पाए डॉ. मनोज को सोमवार दोपहर में रिलीव किया गया। सुबह दस बजे तक मरीजों को देखने के बाद वह चले गए। इसके बाद लाइन में लगे कई मरीजों को बिना इलाज ही लौटना पड़ा।
दो घंटे लाइन में लगा था
मैंने अपने आंख का ऑपरेशन कराया था। सोमवार को उसकी जांच के लिए डॉक्टर ने बुलाया था। दो घंटे लाइन में लगा रहा। पहले बताया गया कि डॉक्टर आएंगे, फिर कल आने को बोलकर पर्ची लौटा दी गई।
विज्ञापन
- रामवृक्ष गुप्ता, कुशीनगर
कल फिर आएंगे
लंबी लाइन लगाकर पर्ची कटवाने के बाद ओपीडी में काफी देर तक लाइन में लगा रहा। बाद में कहा गया कि डॉक्टर नहीं हैं, कल आईए। बेटे की आंख में परेशानी थी, उसी को दिखाना था। प्राइवेट में जा नहीं सकते। अब कल फिर आना पड़ेगा।
- अंदना देवी, बहरामपुर
‘डॉ. मनोज की ड्यूटी थी और वह ओपीडी में थे। हो सकता है कि कुछ देर के लिए कहीं चले गए हों। मरीजों के लौटने की जानकारी नहीं है।’
- डॉ. एचआर यादव, एसआईसी