{"_id":"576803394f1c1b0469b47feb","slug":"doctor-is-on-holiday-ct-scan-will-not-occur-till-thursday","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर छुट्टी पर, गुरुवार तक नहीं होगा सीटी स्कैन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉक्टर छुट्टी पर, गुरुवार तक नहीं होगा सीटी स्कैन
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 20 Jun 2016 08:22 PM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में सोमवार को सीटी स्कैन कराने आए मरीजों को बैरन लौटा दिया गया। इसकी वजह एकलौते प्रशिक्षित डॉक्टर टीएन झा का गुरुवार तक छुट्टी पर होना है। जब तक डॉक्टर लौट नहीं आते तब तक जिला अस्पताल में सीटी स्कैन नहीं हो पाएगा। इलाज के साथ ही दूसरे जिलों से मेडिकोलीगल को आने वाले मरीजों को सांसत झेलनी होगी।
जिला अस्पताल में रोजाना औसतन पंद्रह से ज्यादा सीटी स्कैन होते हैं। सोमवार की सुबह सीटी स्कैन कराने के लिए मरीज भी पहुंचे थे मगर डॉक्टर न होने की वजह से उन्हें लौटा दिया गया। पूरे मंडल में सिर्फ जिला अस्पताल में ही सीटी स्कैन की सुविधा है। अभी मेडिकल कॉलेज में भी यह सुविधा नहीं है। जिस वजह से इलाज के साथ ही दूसरे जिले से लोग मेडिकोलीगल के लिए भी आते हैं। एक ही रेडियोलॉजिस्ट के जिम्मे सीटी स्कैन करने और रिपोर्ट तैयार करना है। जिन्हें इसी साल पहली अप्रैल को ही जिला अस्पताल से अटैच किया गया था। अकेले होने की वजह से डॉक्टर भी रोजाना ही आते हैं, लेकिन वे व्यक्तिगत काम की वजह से छुट्टी पर चले गए है और मरीजों की मुसीबत बढ़ गई है।
आज से चलेगी चर्म रोग की ओपीडी
बीते कई दिनों से डॉक्टर के छुट्टी पर होने की वजह से बंद चल रही चर्म रोग की ओपीडी मंगलवार से चलेगी। सोमवार तक ही डॉक्टर ने छुट्टी ली थी। रोजाना की तीन सौ से ज्यादा की ओपीडी होती है। चर्म रोग के डॉक्टर के न होने पर मरीज होम्योपैथिक के डॉक्टर से इलाज करवा रहे थे। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक उन्होंने 20 जून तक ही छुट्टी ली थी। मंगलवार से ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
डॉक्टर 23 जून तक छुट्टी पर गए हैं जिस वजह से सीटी स्कैन नहीं हुआ है। शुक्रवार को नियमित रूप से अस्पताल में सीटी स्कैन होगा।
- डॉ. एचआर यादव, एसआईसी