फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   doctor arrest in fake lincese case

फर्जी लाइसेंस पर शस्त्र खरीदने वाला डॉक्टर गिरफ्तार

Sat, 02 Nov 2019 01:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
doctor arrest in fake lincese case
फर्जी लाइसेंस और शस्त्र के साथ पकड़ा गया डॉक्टर विशाल।
कैंट इलाके के छात्रसंघ चौराहे के पास पुलिस टीम पर हमला कर भाग रहे दंत रोग चिकित्सक विवेक मद्धेशिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने पिस्टल व फर्जी लाइसेंस बरामद किया है। आरोपी पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज का इस्तेमाल, आपराधिक साजिश और हत्या की कोशिश सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। फर्जी लाइसेंस के प्रकरण में पुलिस अब तक 25 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


पकड़ा गया आरोपी विवेक मद्धेशिया गोरखनाथ इलाके के सोनौली रोड का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक उसने बीडीएस (दंत सर्जरी में स्नातक) की डिग्री हासिल की है और वर्तमान में मेडिकल स्टोर संचालक भी है। उसने हड़हवा फाटक निवासी गोनई राम के डीवीएल गन के नंबर का इस्तेमाल कर पिस्टल का फर्जी लाइसेंस बनवाया था। एएसपी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि फर्जी लाइसेंस प्रकरण की जांच कर रही एसआईटी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि विवेक गोरखनाथ से पैडलेगंज की ओर जा रहा है।
विज्ञापन


इस सूचना पर शुक्रवार की दोपहर पुलिस टीम छात्रसंघ चौराहे के पास वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी। पुलिस को देखते ही विवेक हमला कर भागने लगा, मगर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने कुछ अन्य लोगों के नाम बताए हैं, जिस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में इंस्पेक्टर कैंट रवि राय, विवेक कुमार मिश्रा, नवीन कुमार सिंह, शेष कुमार शर्मा, इत्यानंद पांडेय, आलोक कुमार सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed