{"_id":"5936b6764f1c1b69259c7af3","slug":"dm-warned-to-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सुधर जाएं या कार्रवाई को रहें तैयार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सुधर जाएं या कार्रवाई को रहें तैयार’
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 07 Jun 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
तहसील दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे बुजुर्ग अधिकारी से फरियाद करते हुए।
- फोटो : Amar Ujala
सदर तहसील में मंगलवार को तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए डीएम राजीव रौतेला ने लापरवाह अफसरों पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने चेताया कि जन शिकायतों के प्रति उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अफसर या तो कार्यप्रणाली में सुधार लाएं या कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहें।
उन्होंने जन शिकायतों के निस्तारण में देरी पर मुख्यमंत्री की नाराजगी के बारे में भी अफसरों को बताया और आगाह किया कि अफसरों की कार्यप्रणाली की मॉनीटरिंग शासन से हो रही हैं। जरा सी चूक मंहगी पड़ सकती है। ऐसे में अफसर प्रयास करें कि एक ही समस्या को लेकर किसी फरियादी को बार-बार संबंधित अफसर के चक्कर न लगाने पड़ें।
डीएम की अध्यक्षता वाले इस तहसील दिवस में दोपहर के वक्त अचानक कमिश्नर अनिल कुमार भी पहुंचे। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण की रिपोर्ट जांची और फरियादियों को भी सुना। तहसील दिवस में 108 मामले आए, जिनमें से मौके पर 18 का ही निस्तारण हो सका। डीएम ने बाकी मामलों को सप्ताह भर में निस्तारित कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान एसएसपी आरपी पांडेय, एडीएम (फाइनेंस) चंद्रभूषण, एडीएम (प्रशासन) लवकुश त्रिपाठी सहित विभिन्न विभागों के अफसर उपस्थित रहे।