फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   DM ordered to private school management to take admission of poor children

गरीब बच्चों को दाखिला दें प्राइवेट स्कूल, नहीं तो कार्रवाई

Fri, 19 Aug 2016 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Fri, 19 Aug 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
 DM ordered to private school management to take admission of poor children
वर्कशाप को सम्बोधित करतीं भारत अभ्युदय फाउंडेशन की अध्यक्षा समीना बानो । - फोटो : Mahesh Kumar
गरीबों बच्चों का प्रवेश लेने में आनाकानी कर रहे प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों को डीएम ने चेतावनी दी है और कहा है कि अगर अब भी उन्होंने 25 प्रतिशत बच्चों का दाखिला नहीं लिया तो उनके विरुद्ध कार्रवाई हो सकती है। ऐसे ही मामलों में दूसरे जनपदों के कई विद्यालयोें के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज हो चुकी है। जानकारी के अनुसार इस वर्ष जनपद के तीन विद्यालय बच्चों का नामांकन करने से मना कर दिया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को वह जीडीए सभागार में आरटीई के तहत गरीब बच्चों को प्राइवेट स्कूलों का प्रवेश दिलाने के लिए भारत अभ्युदय फाउंडेशन की ओर से आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता कर रहे थे। डीएम ओएन सिंह ने कहा कि प्राइमरी स्कूल से गरीब छात्रों को कान्वेंट स्कूल में भेजना सामाजिक व्यवस्था का प्रयास है। स्कूल के प्रबंधक शिक्षा को व्यापार के रूप में ग्रहण न करें, यह एक सामाजिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


भारत अभ्युदय फाउंडेशन की चेयरमैन समीना बानो ने एक्ट के बारे मे बताते हुए कहा कि स्कूलों को छात्रों का एक बार नामांकन करना होगा, जो कक्षा 8 तक मान्य होगा। बार-बार नवीनीकरण की आवश्यकता नहीं होगी। प्रवेश के बाद यह आवश्यक होगा कि बच्चों की समस्याओं को कैसे दूर किया जाए तथा अभिभावकों से सामंजस्य बनाया जाए। सहायक निदेशक बेसिक सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि सर्व शिक्षा अधिकार अधिनियम के अंतर्गत अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग, कैंसर पीड़ित परिवार के बच्चे, बीपीएल कार्ड धारक तथा एक लाख तक वार्षिक आय वाले परिवार के बच्चों का प्रवेश दिलाया जाता है। इस मौके पर बेसिक शिक्षा अधिकारी, नगर शिक्षा अधिकारी सहित प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed